लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: उ सब तो करता है खूब गड़बड़?, दो बार मैंने गलती, नहीं जाएंगे इधर-उधर, सीएम नीतीश कुमार ने दोहराया!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2024 17:59 IST

Bihar Politics News: 2005 के पहले लोगों का धंधा कैसा खराब था। यहां पर कोई काम नहीं होता था। कृषि, पशुपालन, मछली पालन सब पर हमने ध्यान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में पशुपालकों के लिए ड्रोन के तकनीक को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी गठन के साथ ही हमलोग भाजपा के साथ थे। केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर देखते हुए कहा ललन बाबू अच्छा बोल रहे थे।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित पशुपालन विभाग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा कि अब वे इधर-उधर नहीं जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि जो गलती वह पहले दो बार कर चुके हैं उसे फिर से नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि दो बार मैंने गलती की थी। भाजपा के साथ अपने पुराने संबंध पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग काफी पहले से साथ थे। उ सब तो खूब गड़बड़ करता है। उनका इशारा राजद की ओर था। पटना में पशुपालकों के लिए ड्रोन के तकनीक को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी गठन के साथ ही हमलोग भाजपा के साथ थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर देखते हुए कहा ललन बाबू अच्छा बोल रहे थे। 2005 के पहले लोगों का धंधा कैसा खराब था। यहां पर कोई काम नहीं होता था। हर क्षेत्र के लोगों के लिए हम लोगों ने काम किया। कृषि, पशुपालन, मछली पालन सब पर हमने ध्यान दिया।

हिन्दू मुसलमान का झंझट खत्म कर दिया। बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है। बाहर भी यहां की मछली भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं लगातार सहयोग दिया जा रहा है। 80 करोड़ की मदद 2022 से की गई है। 2008 में पहला कृषि रोड मैप शुरू किया गया जिससे बिहार के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया।

वहीं उनकी सरकार की इस पहल से मछली, अंडा और दूध के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई। अब नए कृषि रोड मैप में वर्ष 2022 से 80 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में राज्य में मछली उत्पादन 2 लाख 88,000 मीट्रिक टन था। हमारी सरकार बनने के बाद मछली उत्पादन बढ़कर 8 लाख 73,000 मीट्रिक टन हो गया है।

इसके पहले केंद्रीय मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्री ललन सिंह ने केंद्र और बिहार सरकार द्वारा इस क्षेत्र में कई बड़े बदलाव होने वाले कार्यों की जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी का उपयोग और प्रत्यक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में बिहार के सभी जिलों से किसान भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लाभुक किसानों को डम्मी चेक वितरण किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में ललन सिंह और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ भी रखा।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम