लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिरा रहे सीएम नीतीश, इतने अनुभवी नेता मंच पर बार-बार क्यों छू रहे पैर!, तेजस्वी का हमला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2024 14:30 IST

Bihar Politics News: अगर कोई अधिकारी व ठेकेदार ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन एवं निष्पादन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए ना की उनके सामने हाथ जोड़ पैरों में पड़ गिड़गिड़ाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की तौहीन कर रहे हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था।नीतीश कुमार के अधिकारियों के सामने नतमस्तक होने पर तंज किया था।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में जेपी सेतु-मरीन ड्राइव के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा निर्माण एजेंसी के इंजीनियर के पैर छूने की कोशिश करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की तौहीन कर रहे हैं। अगर कोई अधिकारी आपके आदेश का पालन नहीं कर रहा है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होना चाहिए ना कि उसके सामने काम करवाने के लिए हाथ पैर जोड़ कर गिड़गिड़ाना चाहिए। सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने लिखा है कि “अगर कोई अधिकारी व ठेकेदार ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन एवं निष्पादन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए ना की उनके सामने हाथ जोड़ पैरों में पड़ गिड़गिड़ाना चाहिए।

मुख्यमंत्री अपनी नहीं बल्कि पद की तौहीन कर रहे है।” इससे पहले बुधवार को तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारियों के सामने नतमस्तक होने पर तंज किया था। तेजस्वी ने कहा था कि पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा जो बीडीओ, एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो।

उन्होंने कहा था कि "एक कमजोर बेबस मुख्यमंत्री के कारण “बिहार में होना वही है जो “चंद” सेवारत और “सेवानिवृत्त” अधिकारियों ने ठाना है” क्योंकि अधिकारी भी जानते है कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री है। जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत,जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है"।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जेपी सेतु के तीसरे फेज के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने पथ निर्माण से जुड़ी एक परियोजना की जानकारी लेने के दौरान अधिकारियों पर बिफड पड़े और उन्होंने अधिकारी के पैर छूने की बात कर दी थी। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील