लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: 40 मिनट तक राज्यपाल से मुलाकात, मंत्री विजय चौधरी के साथ गवर्नर आर्लेकर से मिले सीएम नीतीश, लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीति तेज, वजह क्या है

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 23, 2024 13:17 IST

Bihar Politics News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 40 मिनट तक दोनों के बीच मुलाकात हुई। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंच गए। सीएम नीतीश ने नेताजी बोस को श्रद्धासुमन की।

Bihar Politics News: बिहार में कई दिन से राजनीति हलचल तेज है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कुछ ही होने की संभावना है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगी विजय चौधरी के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंच गए। करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच मुलाकात हुई। 

राज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश ने नेताजी को श्रद्धासुमन की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी और भवन मंत्री अशोक चौधरी एक साथ दिखे। 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा जी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन से रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया था।

तीनों सहयोगी दल राजद से संबंधित हैं। शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर और गन्ना उद्योग मंत्री आलोक मेहता के विभागों की अदला-बदली कर दी गयी है। उन्हें राजस्व और भूमि संसाधन विभाग से मुक्त कर दिया गया है, जो अब ललित कुमार यादव के पास होगा। यादव लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग का कार्यभार संभालते रहेंगे।

अबतक शिक्षा विभाग का कामकाज संभालते रहे वाले चंद्रशेखर ने कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के साथ-साथ 'रामचरितमानस' के बारे में विवादास्पद बयान दिया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से भी उनकी नहीं बन रही थी।

टॅग्स :नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीसुभाष चंद्र बोसनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए