लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक सुनील पांडेय अपने बेटे के साथ थामेंगे भाजपा का दामन, तरारी उपचुनाव पर नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2024 17:54 IST

Bihar Politics News: सुनील पाण्डेय लगातार भाजपा और जदयू नेताओं के संपर्क में हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं से लगातार बातचीत हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पांडेय अपने पुत्र के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल इन दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।सुनील पांडेय के बेटे को भाजपा तरारी से उम्मीदवार बना सकती है।

Bihar Politics News: बिहार में बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय रविवार को अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल होंगे। सियासी गलियारे में चल रही चर्चाओं के अनुसार सुनील पांडेय के बेटे को भाजपा तरारी से उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि सुदामा प्रसाद के आरा से सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई है। ऐसे में इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से सुनील पाण्डेय लगातार भाजपा और जदयू नेताओं के संपर्क में हैं। इनकी दोनों पार्टियों के नेताओं से लगातार बातचीत हो रही हैं।

इसके बाद भाजपा नेताओं से हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ है कि रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाले मिलन समारोह में सुनील पांडेय अपने पुत्र के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल इन दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सुनील पांडेय साल 2000 में समता पार्टी प्रत्याशी के रूप में 43 हजार 160 मत पाकर पीरो विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद फरवरी 2005 में पीरो विधानसभा क्षेत्र से 54 हजार 767 मत पाकर सुनील पाण्डेय दूसरी बार विधायक बने थे।

वहीं, वर्ष 2005 के अक्टूबर माह में हुए उपचुनाव में पीरो विधानसभा क्षेत्र से 46 हजार 338 मत पाकर सुनील पांडेय तीसरी बार विधायक बने थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में तरारी विधानसभा क्षेत्र से 46 हजार 338 मत पाकर चौथी बार विधायक बने थे। 2015 विधानसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशी के रूप में सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय चुनाव मैदान में उतरीं और 43 हजार 778 मत पाकर महज 272 मतों के अंतर से हार गई थीं।

भगवान महावीर पर पीएचडी कर चुके सुनील पांडेय का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में आता है। उन्होंने 34 साल की उम्र में पहली बार 2000 में फरार रहते ही पीरो से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वह रोहतास जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने सियासत की शुरुआत भोजपुर के पीरो विधानसभा क्षेत्र से की।

टॅग्स :उपचुनावजेडीयूBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत