लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भगदड़?, इंडिया गठबंधन के कई विधायक और नेता आएंगे एनडीए!, सांसद राजेश वर्मा बोले- बिहार में जीतेंगे 225 सीट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2025 16:37 IST

Bihar Politics: एनडीए 225 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की मौजूदगी अहम है। 50,000 से ज्यादा वोट हासिल किए हैं और आगे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा सकारात्मक राजनीति के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत होना चाहिए। सरकार और लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि न्याय हो सके।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी सीटों पर तैयारी कर रही है।

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने दावा किया है कि बिहार में इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके घटक दल एनडीए में शामिल होंगे। जो बचेंगे उनके बीच घमासान मचेगा, जिससे उनका सफाया हो जाएगा। एनडीए 225 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की मौजूदगी अहम है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 50,000 से ज्यादा वोट हासिल किए हैं और आगे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

राजेश वर्मा से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो युवा सकारात्मक राजनीति के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत होना चाहिए। वहीं, बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि उनके साथ न्याय हो सके।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। लेकिन एनडीए गठबंधन में जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। इस बीच, कांग्रेस और राजद के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के हिसाब से इस बार सीट बंटवारा किया जाएगा। वहीं, राजद ने भी साफ कह दिया है कि बिहार में ड्राइविंग सीट पर आरजेडी और तेजस्वी ही रहेंगे।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप