लाइव न्यूज़ :

“नकली डिग्री” को लेकर तीखी बहस?, बिहार विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी को लेकर राजद सदस्य सुनील सिंह ने की टिप्पणी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2026 17:01 IST

सुनील सिंह ने पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि बुद्धि और समझदारी पर सवाल न उठाया जाए। चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि वे चाहें तो डिग्री से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने ला सकते हैं और उन्हें पता है कि डिग्री कैसे प्राप्त की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।किसान मजबूरी में कम कीमत पर बाजार में धान बेचने को विवश हो रहे हैं।पहले 15 साल क्या होता था, तब धान का प्रोक्योरमेंट ही नहीं होता था।

पटनाःबिहार विधान परिषद में बुधवार को एक बार फिर मंत्री अशोक चौधरी और राजद सदस्य सुनील सिंह के बीच कथित “नकली डिग्री” को लेकर तीखी बहस ने सदन की कार्यवाही को गर्मा दिया। दरअसल धान खरीद के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने सवाल उठाया कि पैक्स द्वारा नमी का बहाना बनाकर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद की अवधि समाप्त होने में महज आठ दिन शेष हैं, जबकि लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद बाकी है। ऐसे में किसान मजबूरी में कम कीमत पर बाजार में धान बेचने को विवश हो रहे हैं।

जवाब में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से बातचीत हुई है और धान खरीद की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कम मात्रा में चावल दिया जा रहा है तो आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने पूरक प्रश्न पूछने वाले सदस्य पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि “पहले 15 साल क्या होता था, तब धान का प्रोक्योरमेंट ही नहीं होता था। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि पूरक प्रश्न पूछने वाले को शायद पूरी जानकारी नहीं है।

इस टिप्पणी पर सुनील सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बुद्धि और समझदारी पर सवाल न उठाया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि वे चाहें तो डिग्री से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने ला सकते हैं और उन्हें पता है कि डिग्री कैसे प्राप्त की गई है। इस पर अशोक चौधरी भी आग बबूला हो गए और कहा कि उनकी डिग्री को गलत साबित करके दिखाया जाए, अन्यथा आरोप लगाने वाले को परिषद से इस्तीफा देना होगा। सुनील सिंह ने जवाब में कहा कि उन्हें पता है “अशोक कुमार कौन हैं और अशोक चौधरी कौन हैं,” जिससे सदन में शोर-शराबा बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ती देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यदि कोई सदस्य किसी पर आरोप लगाता है तो उसे दस्तावेज और नियमों के आधार पर ही आरोप लगाना चाहिए। बिना प्रमाण के सदन में किसी पर भी आरोप नहीं लगाया जा सकता।

उन्होंने सदन को याद दिलाया कि नियमावली के अनुसार बिना प्रमाण के किसी पर आरोप लगाना सदन की परंपरा के खिलाफ है। इसके बाद सभापति ने दोनों पक्षों को आपसी विवाद सदन में नहीं उठाने की हिदायत दी। इस तरह धान खरीद जैसे गंभीर मुद्दे पर शुरू हुई चर्चा व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई, जिससे सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर