लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: "कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन पर कब्जा कर लिया था, इसलिए हमने उसे छोड़ दिया", जदयू नेता केसी त्यागी ने 'एनडीए वापसी' पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 17:24 IST

जदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी के एनडीए खेमे में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कब्जा कर लिया था। इसलिए हम उससे बाहर हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी के एनडीए खेमे में शामिल होने पर पार्टी की स्थिति साफ की उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन पर कब्जा कर लिया था, इसलिए हम उससे बाहर हो गयेइसमें कोई शक नहीं कि इंडिया गठबंधन भाजपा से लड़ने की योजना में फेल हो गई है

नई दिल्ली: नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के विपक्षी गठबंधन इंडिया से बाहर निकलने की पुष्टि करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसने विपक्ष के नेतृत्व पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

देशभर से 28 विपक्षी दलों ने केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार को आगामी लोकसभा चुनावों में हराने के मकसद से गठित की गई, जिसमें नीतीश कुमार की भी प्रमुख भूमिका थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश के इस्तीफे को भी विपक्षी गठबंधन के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह आम चुनाव से बमुश्किल कुछ महीने पहले हुआ है। ऐसे समय में सीट-बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के घटक दलों में भारी मतभेद देखा जा रहा है।

नीतीश की नवीनतम राजनीतिक धुरी और बिहार में चुनाव पर बड़े मंथन पर जोर देते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, "कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर कब्जा कर लिया था। 19 दिसंबर को हुई बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया था क्योंकि कांग्रेस की साजिश थी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कब्जा करने की।"

जदयू नेता त्यागी ने कहा, "इससे पहले मुंबई में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि इंडिया ब्लॉक बिना किसी पीएम चेहरे के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। हालांकि एक अच्छी तरह से सोची-समझी योजना के तहत पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के रूप में खड़गे का नाम प्रस्तावित किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया था।"

उन्होंने आगे कहा, "आज के कई विपक्षी दलों ने खुद को कांग्रेस से अलग करने के बाद अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाई। जबकि हमने जल्द से जल्द सीट-बंटवारे की बातचीत के लिए दबाव डाला, लेकिन कांग्रेस खींचतान करती रही और उसमें देरी होती रही। इसमें कोई शक नहीं कि इंडिया गठबंधन भाजपा से लड़ने के लिए एक निश्चित योजना बनाने में फेल हो गई है।"

इस बीच, भाजपा ने राज्य और केंद्र में विपक्षी गठबंधन से बाहर निकलने पर और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत किया है।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, "हम नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत करते हैं। हम जानते थे कि राजद-जदयू गठबंधन अप्राकृतिक था और लंबे समय तक नहीं चलेगा। हम खुश हैं और जदयू और भाजपा मिलकर अब सरकार बनाएंगे। मुझे उम्मीद है कि अगले 2-3 घंटे नई सरकार बनेगी।"

इससे पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद राजनीतिक उथल-पुथल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने कहा कि डेढ़ साल पहले बने 'महागठबंधन' सरकार में सारी चीजें 'अच्छी स्थिति' में नहीं थी।

उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल से सरकार को भंग करने का अनुरोध किया। बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर मामलों की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण यह स्थिति आई। मैंने इस निर्णय पर आने से पहले सभी की सलाह और राय मांगी थी और सभी राय और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए हम इस निर्णय पर पहुंचे हैं।"

टॅग्स :KC Tyagiजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील