लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: लालू यादव के सियासी चक्रव्यूह में फंसे सीएम नीतीश, तेजस्वी को मुख्यमंत्री गद्दी सौंपने की चल रही सियासी चाल!, 1 अणे मार्ग क्यों पहुंचे राजद प्रमुख

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2023 15:49 IST

Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू यादव ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का सपना दिखाया है। 26 दलों के "इंडिया" गठबंधन बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार की घेराबंदी कर दी है, निकल पाना आसान नहीं होगा।लालू सिंगापुर से इलाज करा कर लौटे हैं पुराने अंदाज में दिख रहे है।अगर नीतीश संयोजक नहीं बने तो तेजस्वी को कुर्सी भी नहीं मिलेगी।

पटनाः बिहार में महागठबंधन के साथ आने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शरण में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। स्थिति है कि राजद से संबंध निभाने के चक्कर में नीतीश से उनके अपने भी नाराज होकर साथ छोड़ते रहे हैं। दरअसल, लालू ने नीतीश को प्रधानमंत्री का सपना दिखाया है।

26 दलों के "इंडिया" गठबंधन बन गई है। गठबंधन बनने के बाद लालू यादव की राजनीति में फंसे नीतीश कुमार अब पीछे नहीं हट सकते। राजनीति के जानकारों की मानें तो लालू यादव ने नीतीश कुमार की इस तरह घेराबंदी कर दी है कि उससे निकल पाना नीतीश के लिए आसान नहीं होगा, जब से लालू सिंगापुर से इलाज करा कर लौटे हैं पुराने अंदाज में दिख रहे है।

विपक्षी एकता के बहाने लालू यादव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए बिहार की गद्दी सौंपने का अपना दांव नीतीश कुमार पर चल चुके हैं। लालू यादव इन दिनों तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सक्रियता दिखा रहे हैं। कारण कि लालू को पता है कि नीतीश के फैसलों में भले ही उनकी भूमिका होगी। लेकिन इसका सीधा लाभ तेजस्वी को नहीं मिल रहा है।

ऐसे में लालू यादव जितनी जल्दी हो सके, नीतीश को बिहार से बाहर का रास्ता दिखाने की जुगत में लगे हैं। जानकारों की मानें तो "इंडिया" के दो बैठकों के बावजूद विपक्षी दलों का संयोजक नीतीश कुमार नहीं बन पाए हैं। इसका कारण है कि कांग्रेस नीतीश को संयोजक बनाने के पक्ष में नहीं है।

अगर नीतीश संयोजक नहीं बने तो तेजस्वी को कुर्सी भी नहीं मिलेगी। ऐसे में राहुल से मुलाकात में लालू ने सुझाव दिया है कि समन्वय समिति में दो पद रखें जाएं। एक पद अध्यक्ष का हो और दूसरा पद संयोजक का। इसके बाद संयोजक का पद नीतीश कुमार को दिया जाए।

अगर यह हुआ तो लालू का सपना पूरा होगा और तेजस्वी के हाथ में बिहार की सत्ता होगी। बता दें कि राजद और कांग्रेस का पुराना रिश्ता रहा है। कांग्रेस को राजद ने बिहार में कभी अकेले नहीं छोड़ा। लालू यादव की सक्रियता को महज संयोग नही माना जा सकता।

दरअसल महागठबंधन के साथ नीतीश के आते ही यह तय हुआ था कि वे केंद्र की राजनीति करेंगे और लालू के बेटे तेजस्वी यादव बिहार की सत्ता संभालेंगे। तो नीतीश ने भी  2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ने की बात कह कर अपने लिए वक्त ले लिया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूसिंगापुरतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं