लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह के जाल में फंसे सीएम नीतीश कुमार, क्या जदयू के अस्तित्व पर है खतरा?

By एस पी सिन्हा | Published: January 28, 2023 5:35 PM

जानकारों की मानें तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ऐसा सियासी चक्रव्यूह बनाया है कि नीतीश कुमार को अब कुछ समझ में नही आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू में आपसी कलह से राजनीतिक गलियारें में भूचाल आया हुआ है।उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।वहीं, ललन सिंह ने नीतीश कुमार के लिए ऐसा चक्रव्यूह बना दिया है जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रहे।

पटना:  बिहार में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा खोले गये मोर्चे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब चौतरफा घिर गये हैं। नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बनाये जाल में बुरी तरह से फंस गये हैं। एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में आने के बाद नीतीश कुमार खुद को और ज्यादा ही असहज महसूस करने लगे हैं। एनडीए से अलग होते वक्त उन्होंने इस बात की कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि यहां उन्हें ज्यादा ही जलील होना पडे़गा। अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए आरोपों का सीएम नीतीश को सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारों की मानें तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ऐसा सियासी चक्रव्यूह बनाया है कि नीतीश कुमार को अब कुछ समझ में नही आ रहा है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने एक बार फिर से एनडीए का दामन थामने की रणनीति बनाई थी, लेकिन वह अब लगभग फेल हो गया है। भाजपा नीतीश कुमार को मनमुताबिक जगह देने को तैयार नहीं है। उधर, महागठबंधन में जलालत झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसबीच रही-सही कसर को उपेन्द्र कुशवाहा ने निकालना शुरू कर दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार के सामने आगे खाई और पीछे कुआं की स्थिती उत्पन्न हो गई है। 

जानकारों की मानें तो देर-सवेर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपनी ही पडे़गी। इसके पीछे कारण यह है कि अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बिहार में बजट सत्र के बाद सत्ता का हस्तांतरण हो जायेगा। अब राजद और ज्यादा दिन यह बर्दास्त करने की स्थिती में नहीं है। 

शायद यही कारण है कि उपेन्द्र कुशवाहा ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि सत्ता समीकरण बदलते वक्त राजद के साथ क्या डीले हुई थी, इसका खुलासा किया जाना चाहिए। इसका मतलब यह साफ है कि राजद के साथ आने से पहले कोई ना कोई डील जरूर हुई होगी, जिसकी चर्चा सियासी गलियारे में की जा रही है। 

जानकारों की मानें तो केन्द्र में आरसीपी सिंह को मंत्री बनाये जाने से अंदर से दुखी ललन सिंह ने नीतीश कुमार से बदला लेने की ठानी थी। इसी कड़ी में अब ललन सिंह ने ऐसा सियासी चक्रव्यूह रचा है कि जदयू के अस्तित्व पर ही संकट का बादल मंडराने लगा है। इसका पता चलते ही उपेन्द्र कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है, लेकिन ललन सिंह के बनाये चक्रव्यूह में फंसे नीतीश कुमार की स्थिती सांप-छुछूंदर वाली हो गई है। उनको न निगलते बन रहा है और न ही उगलते।

ऐसे में अब बिहार में कौन सा सियासी समीकरण बनेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। वहीं, तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने के बाद नीतीश के सामने वनवास के अलावा कोई और चारा नहीं बचेगा।

टॅग्स :Nitin Kumarबिहारतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

क्राइम अलर्टबिहार में व्यक्ति और उसकी नाबालिग 'पत्नी' की हिरासत में हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका थाना, जानें पूरा मामला

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टPatna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रही है, पार्टी के बैंक खाते भी बंद कराएगी" अरविंद केजरीवाल का बेहद तीखा हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: शिरोमणि अकाली दल ने 'ऐलान-नामा' में कहा, "पाकिस्तान से करतारपुर साहिब को वापस लेंगे"

भारतकश्मीर में टूरिस्टों पर ताजा हमले से लोग चिंता में, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

भारतदिल्ली की गर्मी से आमजन का बुरा हाल, IMD का रेड अलर्ट! 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

भारतLok Sabha Elections 2024: "जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं की जांच अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से कराई जाए", फारूक अब्दुल्ला ने कहा