लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: नए साल में लालू और तेजस्वी यादव को लगेगा झटका?, नीतीश कुमार के साथ आएंगे बनियापुर से राजद विधायक केदारनाथ सिंह, सियासी हलचल तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2025 15:20 IST

Bihar Politics:पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने हाल ही में समर्थकों के साथ पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई हैं।परिवार से कभी अलग नहीं रह सकता। जहां मेरे बड़े भाई रहेंगे, मैं भी वहीं रहूंगा।

Bihar Politics: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। सभी पार्टियां एक ओर जहां तैयारियों में जुट गई हैं तो दूसरी ओर नेताओं के द्वारा भी अपने भविष्य को लेकर उछल-कूद किए जाने का दौर शुरू होता दिख रहा है। इसी कड़ी में लालू यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, बनियापुर से राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही जदयू का दामन थाम सकते हैं। राजद नेता के जदयू में आने की संभावना से सियासी हलचल तेज हो गई है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केदारनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि वे अपने परिवार के साथ हैं और जहां उनका परिवार रहेगा, वहीं वे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई हैं।

मैं अपने परिवार से कभी अलग नहीं रह सकता। जहां मेरे बड़े भाई रहेंगे, मैं भी वहीं रहूंगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने हाल ही में अपने समर्थकों के साथ पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अब ऐसा माना जा रहा है कि केदारनाथ सिंह भी जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं।

केदारनाथ सिंह के जदयू में शामिल होने से राजद को बड़ा झटका लगेगा। एक ओर जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यात्रा पर हैं तो वहीं उनके पार्टी के विधायक पार्टी को छोड़ रहे हैं। इसके पहले भी राजद के 3 विधायक जदयू में तो 1 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

केदारनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सारण को बहुत कुछ दिया है। मैं हमेशा विकास के साथ हूं और जहां मेरा परिवार रहेगा, वहीं मैं भी रहूंगा। इस बयान के बाद यह स्पष्ट है कि केदारनाथ सिंह भी जल्द ही जदयू के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवमीसा भारतीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम