लाइव न्यूज़ :

अगर निशांत कुमार नहीं आएंगे तो जदयू समाप्त?, विधायक गोपाल मंडल बोले-पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं जो सीएम पद संभाल पाए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2025 19:16 IST

बक्सर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में कुर्सियां खाली रहने पर उन्होंने कहा कि जब उनको कोई जानेगा ही नहीं तो कौन उनको सुनेगा? कुर्सी खाली ही रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2005 के पहले क्या स्थिति थी? उस समय लोग पलायन कर रहे थे।गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले नेता हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लोग यहां जानते भी हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासत में आने को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि उनका (निशांत कुमार) आना तय है। उन्होंने दावा किया कि अगर निशांत कुमार नहीं आएंगे तो जदयू समाप्त हो जाएगी। जदयू में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो इस मुख्यमंत्री के पद को संभाल पाएगा। इस दौरान गोपाल मंडल ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कार्रवाई भी होती है। उन्होंने कहा कि साल 2005 के पहले क्या स्थिति थी? उस समय लोग पलायन कर रहे थे।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हे कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले नेता हैं। वहीं, बक्सर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में कुर्सियां खाली रहने पर उन्होंने कहा कि जब उनको कोई जानेगा ही नहीं तो कौन उनको सुनेगा? कुर्सी खाली ही रहेगी।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लोग यहां जानते भी हैं। उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बहुत सारे नेता कह रहे हैं कि इस चुनाव में एनडीए को 225 सीट मिलनी तय है, लेकिन मेरा मानना है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 235 सीटों पर एनडीए की जीत तय है और फिर से सरकार एनडीए की ही बनेगी।

नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दरकिनार करके कोई कर ही नहीं सकता। वहीं, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में आने को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि वे अपना दबाव बना रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीट मिले। उनके पिताजी भी केंद्र में ही थे। बिहार से उनको चुनाव लड़ना ही है। उन्होंने उन्हें(चिराग) नसीहत देते हुए कहा कि चिराग हमलोगों के छोटे भाई के समान हैं। बड़े-बड़े नेताओं को यह सब बात नहीं बोलना चाहिए।

टॅग्स :जेडीयूJDU MLA Gopal Mandalनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील