लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis: 'नीतीश जी आगे बढ़िए, देश आपका इंतजार कर कर रहा है', नए गठबंधन की बधाई देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: August 9, 2022 15:29 IST

कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा, नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर लिखा- नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाईकहा- नीतीश कुमार जी पीएम बनने की हर तरह की योग्यता रखते हैंएकबार फिर राजद के साथ मिलकर नीतीश कुमार बनाएंगे सरकार

पटना: बिहार में उपजे सियासी संकट के बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान स्थिति को लेकर ट्वीट किया है। उनके ट्वीट ने आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट कर दिया है कि जेडीयू अब एनडीए का हिस्सा नहीं रही है। बल्कि नए गठबंधन में शामिल हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें (सीएम नीतीश कुमार को) इसके लिए बकायदा बधाई भी दी है।  

कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा, नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। 

इससे मंगलवार को कुशवाहा ने मीडिया से यह कहा कि "एनडीए में पीएम नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन देश भर में व्यक्तित्व के रूप में यदि आकलन किया जाए तो नीतीश कुमार जी पीएम बनने के योग्य हैं, आज हमारी दावेदारी नहीं है लेकिन नीतीश कुमार जी पीएम बनने की हर तरह की योग्यता रखते हैं।"

सूत्रों के अनुसार, एनडीए का दामन छोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार एकबार फिर राजद के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। बता दें कि बीजेपी और जेडीयू की कई मुद्दों को लेकर मतभेद सार्वजनिक रूप से खुलकर आ रहे थे। साल 2020 में दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन कम सीट होने के बावजूद भाजपा ने जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया था।   

वहीं सूत्रों ने कहा है कि राजद ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें "करारा जवाब" देंगे। 

टॅग्स :जेडीयूउपेंद्र कुशवाहाआरजेडीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’