लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीमांचल क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने लिया होली नहीं मनाने का निर्णय, दरोगा की हुई हत्या से हैं सभी दुखी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2025 16:30 IST

बता दें कि दारोगा राजीव रंजन पर उस वक्त ग्रामीणों ने हमला किया था जब वह अपनी टीम के साथ एक अपराधी को पकड़ने गए थे। गिरफ्तारी के दौरान, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

Open in App

पटना: बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना के दारोगा राजीव रंजन की हुई मौत के बाद सीमांचल क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है ताकि वे अपने साथी की याद में शोक व्यक्त कर सकें और इस घटना के प्रति सम्मान प्रकट कर सकें। बता दें कि दारोगा राजीव रंजन पर उस वक्त ग्रामीणों ने हमला किया था जब वह अपनी टीम के साथ एक अपराधी को पकड़ने गए थे। गिरफ्तारी के दौरान, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

पूर्णिया आईजी प्रमोद मंडल ने बताया कि इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने के कारण उन्हें जेल भेजा जा रहा है। एसआई मूलरूप से रामनगर, मुंगेर के रहने वाले थे। मगर बेऊर पटना के पास वो घर बनवा कर रहे थे। 

इस घटना के बाद सीमांचल के पुलिसकर्मी होली नहीं मनाएंगे। पुलिस विभाग ने इस दुखद घटना के बाद होली का उत्सव मनाने से मना कर दिया है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार को एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया गया है और उन्हें सरकारी सहायता के साथ-साथ अनुकंपा पर नौकरी भी दी जाएगी। 

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव रंजन मल की मौत धक्का-मुक्की के कारण हुई थी, जब ग्रामीणों ने अपराधी को छुड़ाने की कोशिश की थी।

टॅग्स :बिहारBihar Policeहोली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया