लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस अब फेसबुक, ट्व‍िटर, वाट्सएप और इंस्‍टाग्राम पर अधिक वक्‍त देगी, जनता से बढ़ाएगी संवाद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2022 17:19 IST

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। बिहार पुलिस अब फेसबुक, ट्व‍िटर, वाट्सएप और इंस्‍टाग्राम पर अधिक वक्‍त देगी। इसके लिए बकायदा रोस्‍टर बनाकर काम होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को फेसबुक, वाट्सएप, ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम जैसे इंटरनेट माध्‍यमों पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दे दिया गयामुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया हैबिहार पुलिस अब फेसबुक, ट्व‍िटर, वाट्सएप और इंस्‍टाग्राम पर अधिक वक्‍त देगी

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसोशल मीडिया की अहमियत समझते हुए पुलिस को अब फेसबुक, वाट्सएप, ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम जैसे इंटरनेट माध्‍यमों पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दे दिया है। विपक्ष की ओर से बढ़ते अपराध का दबाव सरकार इसी तरीके से देगी। बिहार पुलिस संवाद का स्तर बढ़ाएगी। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। बिहार पुलिस अब फेसबुक, ट्व‍िटर, वाट्सएप और इंस्‍टाग्राम पर अधिक वक्‍त देगी। इसके लिए बकायदा रोस्‍टर बनाकर काम होगा। पुलिस का मकसद यह है कि उनकी बात हर आदमी तक तेजी से पहुंचे और अपनी छवि को दुरुस्‍त करने का मौका मिले। 

सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को सप्ताह में कम से कम दो बार प्रेस ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जनता तक पुलिस की बात पहुंच सके। इसके लिए जिलावार रोस्टर बनाकर दिन भी तय कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि सभी जिलों में प्रेस एवं सोशल मीडिया सेल गठित करते हुए योग्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। 

इसके जरिए पुलिस के सकारात्मक पक्ष, अच्छे काम, आपराधिक कांडों के सफलतापूर्ण उद्भेदन की कहानी आम जन तक प्रेस और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी 40 जिलों में रोस्टर बनाकर दिन तय कर दिया गया है।

टॅग्स :Bihar Policeबिहारसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप