लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकु कुमारी पर कसा कानूनी शिकंजा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2025 16:54 IST

दरअसल, रीतलाल यादव की पत्नी बिहार सरकार में नियोजित शिक्षक हैं। साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लंबे वक्त से बिजनेस पार्टनर भी हैं। इसी वजह से बिहार पुलिस मुख्यालय ने उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

Open in App

पटना:बिहार के भागलपुर जेल में बंद दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकु कुमारी पर अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानूनी शिकंजा कसा है। सरकारी सेवा में रहते हुए व्यवसाय करने का आरोप लगाते हुए एसटीएफ ने कार्रवाई की सिफारिश की है। एसटीएफ की अनुशंसा पर अब रिंकु कुमारी पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। एडीजी(ऑपरेशन) कुंदन कृष्णन ने रिंकू कुमारी पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। दरअसल, रीतलाल यादव की पत्नी बिहार सरकार में नियोजित शिक्षक हैं। साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लंबे वक्त से बिजनेस पार्टनर भी हैं। इसी वजह से बिहार पुलिस मुख्यालय ने उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

बता दें कि रीतलाल यादव से जुड़े एक केस का रिव्यू बिहार एसटीएफ कर रही है। इसी दौरान पता चला कि विजय कंस्ट्रक्शन कंपनी में रिंकू कुमारी 11 नवंबर 2017 से ही पार्टनर हैं। सरकारी नौकरी में रहते हुए वो इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए बिजनेस कर रही हैं। इसी बात को एडीजी(ऑपरेशन) ने कार्रवाई का आधार बनाया है। उन्होंने अनुशंसा वाले अपने पत्र में लिखा है कि ‘सरकारी सेवा में रहते हुए इनके द्वारा व्यावसायिक कार्य किया जाना बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 16 (1) और आचरण संहिता के प्रावधानों के प्रतिकूल है। 

इन्हीं नियमों का हवाला देते हुए एडीजी ने कार्रवाई करने की मांग की है। कुंदन कृष्णन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को लिखे आधिकारिक पत्र में कहा है कि खगौल थाना कांड संख्या-249/2023 की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि रिंकु कुमारी, सरकारी सेवा में रहते हुए भी एक निजी व्यावसायिक फर्म "विजय कंस्ट्रक्शन" में साझेदार (पार्टनर) हैं, जो कि बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता के नियमों का सीधा उल्लंघन है। किसी भी सरकारी कर्मचारी को व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होती जब तक कि उसे सक्षम पदाधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त न हो। 

एडीजी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिंकु कुमारी द्वारा यह आचरण न केवल सेवा शर्तों के विपरीत है, बल्कि इसकी जांच कर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि रीतलाल यादव की पत्नी पिछले 19 सालों से बतौर नियोजित शिक्षक काम कर रही हैं। पटना जिले के कोथवां मुसहरी स्थित प्राथमिक स्कूल में उनकी पोस्टिंग है। 1 जुलाई 2006 से रिंकू इसी स्कूल में कार्यरत हैं। इनके पति विधायक रीतलाल यादव को एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में पटना पुलिस ने शिकंजा कसा था। कुछ दिन बेउर जेल में रखने के बाद रीतलाल को सुरक्षा कारणों का हवाला दे भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण