लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस का नया कारनामा, रिश्वत के लिए अपनाया डिजिटल मोड, दिए गए जांच के आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2022 16:15 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मुफस्सिल थाने में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित के पास पर्याप्त राशि नहीं रहने पर उसे ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत देने को मजबूर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुफस्सिल थाने में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग कीपीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत देने के लिए किया गया मजबूरपीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को दिए जांच के आदेश

पटना: बिहार में केसों के अनुसंधान में पुलिस नयी तकनीक को अपनाने में जुटी है। लेकिन अब अनुसंधान के साथ-साथ रिश्वत लेने के लिए भी अब बिहार पुलिस डिजिटल मोड में आ चुकी है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में लोगों को रिश्वत देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है। 

अगर किसी के पास कैश नहीं होता तो उन्हें ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देकर रिश्वत देने को कहा जाता है। वहीं, पुलिस का यह कारनामा सामने आने के बाद एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों का सिर चकरा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मुफस्सिल थाने में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित के पास पर्याप्त राशि नहीं रहने पर उसे ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत देने को मजबूर किया गया। पीड़ित से जबर्दस्ती ऑनलाइन पेमेंट कराया गया, जिसके बाद वह सीधा एसपी के पास पहुंच गया। 

पीड़ित ने ऑपरेटर को किए गए ऑनलाइन पेमेंट के साक्ष्य के साथ एसपी के पास शिकायत की। एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच का आदेश दिया है और अब ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कार्यालय सूत्रों के अनुसार, चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत लेने का आरोप मुफस्सिल थाना पर लगा है। 

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप