लाइव न्यूज़ :

बिहारः सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में हुई धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन कर अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2020 15:18 IST

Bihar Police Sub-Inspector exam: सैकड़ों की संख्या एकत्रित होकर अभ्यर्थियों ने पटना में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों जबरन बंद भी करवाया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने मंगलवार (04 फरवरी) को एक मार्च निकाला।अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बिहार की राजधानी पटना में बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने मंगलवार (04 फरवरी) को एक मार्च निकाला। इस दौरान अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बिहार पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर वॉटर केनन का भी इस्तेमाल किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बिहार पुलिस अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां भांज रही है। पटना में साइंस कॉलेज के पास प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज के अलावा वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है और वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सैकड़ों की संख्या एकत्रित होकर अभ्यर्थियों ने पटना में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों जबरन बंद भी करवाया। धीरे-धीरे अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के चलते स्थिति बिगड़ते दे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए और पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अभ्यर्थियों लगातार मांग कर रहे हैं कि बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा को दोबारा से आयोजित करवाया जाए। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो