लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी के साइड इफेक्ट: बिहार के इस जिले में तालाब में छिपाई जाती हैं शराब की बोतलें, पुलिस ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 19:47 IST

मुजफ्फरपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में एक तालाब में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी और इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो जांच में ये बात सच निकली.

Open in App
ठळक मुद्देबोरियों में भरकर ये शराब की बोतलों को पानी के अंदर छिपाई गई थी. बोरों को रस्सी से बांध दिया गया था. जिले समेत आसपास के सिंडिकेट को चिन्हित करने के साथ ही समूह के सदस्यों की गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी लगातार की जा रही है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में एक तालाब से मछलियों के बदले शराब की बोतलें निकली हैं. यह देखकर आसपास के लोग भौंचक रह गये. कारण कि तालाब से मछलियों को निकलते तो लोगों ने देखा था, लेकिन तालाब से मछली की बजाय शराब की बोतलें निकलते देख सभी हैरान हो गए और वहां पूरा मजमा लग गया. मुजफ्फरपुर पुलिस ने तालाब से शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता पाई है.

इस संबंध में मुजफ्फरपुर के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि बरूराज थाना के लक्ष्मिनिया गांव में एक तालाब में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी और इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो जांच में ये बात सच निकली. इसके बाद बरुराज थाना पुलिस ने तालाब में मछुआरों की सहायता से तलाशी करवाई तो उसमें से विदेशी शराब की बोतलें और केन बीयर बरामद की गईं. 

उन्होंने बताया कि बोरियों में भरकर ये शराब की बोतलों को पानी के अंदर छिपाई गई थी. बोरों को रस्सी से बांध दिया गया था. फिलहाल इस छापेमारी के दौरान कारोबारी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी की तलाश में है. एसएसपी ने बताया कि जिले में शराब के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस काफी चौकस है और कार्रवाई की जा रही है. जिले समेत आसपास के सिंडिकेट को चिन्हित करने के साथ ही समूह के सदस्यों की गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी लगातार की जा रही है. यहां बता दें कि बिहार में शराब बंदी लागू है. शराब रखने या पीने पर सख्‍त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. कानूनी कार्रवाई के डर से लोग शराब को छुपाकर रखते हैं. तलाब से शराब की बरामदगी भी उसी का नमूना है. 

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील