लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार में बिजली की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, तीन की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2023 18:02 IST

बिहार में कटिहार जिले के बारसोई बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कटिहार जिले में पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में तीन लोगों की हुई मौत पुलिस ने बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चलाई गोली, मौके पर हालात तनावपूर्ण कटिहार के डीएम रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों में भारी रोष

पटना: बिहार में कटिहार जिले के बारसोई बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 5 लोगों को गोली लगी है। इसके बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

दरअसल, बारसोई और आसपास के इलाकों में लोग लगातार बिजली संकट झेल रहे थे। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को बारसोई प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया था। बड़ी तादाद में ग्रामीण प्रदर्शन के लिए जुटे थे। उनका कहना था कि बारिश कम होने से खेती पर भारी संकट उत्पन्न हो गया है। राज्य सरकार ने किसानों को खास तौर पर बिजली देने का वादा किया था। लेकिन पूरे इलाके में लगातार बिजली गायब है।

इस कारण से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और मोटर के सहारे खेतों की सिंचाई का उपाय नहीं हो रहा है। एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। इसी बीच पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। मृतकों की पहचान बासल गांव का रहने वाला खुर्शीद आलम (34 वर्ष) के अलावे चापाखोड़ पंचायत के नियाज आलम (32 वर्ष) और एक अन्य शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि लाठीचार्ज में कई लोग घायल भी हुए हैं।

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 3 बजे के आसपास वे लोग बिजली विभाग के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन करने गए थे। इसी दौरान पुलिस ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि फायरिंग कैसे हुई, इसका आदेश किसने दिया। इसकी जांच कराई जाएगी।

टॅग्स :कटिहारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी