लाइव न्यूज़ :

Bihar: होली के दौरान ठुमके लगाने वाला सिपाही ड्यूटी से हटा, तेज प्रताप यादव के कहने पर किया था डांस

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2025 12:27 IST

Bihar: जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरजेडी नेता की आलोचना करते हुए कहा, "विधायक तेजप्रताप यादव द्वारा अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान डांस करने का आदेश देना लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाता है।"

Open in App

Bihar: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बॉडीगार्ड के रूप में काम करने वाले पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई, तेज प्रताप का वीडियो वायरल होने के बाद हुई है जिसमें होली के दौरान उन्होंने सिपाही को डांस करने के लिए आदेश दिया था। 

कांस्टेबल दीपक कुमार को आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के बॉडीगार्ड के रूप में उनकी ड्यूटी से हटा दिया गया है। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बिहार विधानसभा के विधायक तेज प्रताप यादव बॉडीगार्ड (कॉन्स्टेबल) दीपक कुमार को नाचने का निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पता चलने पर कि दीपक कुमार सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में नाच रहा है, कांस्टेबल दीपक कुमार को पुलिस केंद्र में स्थानांतरित करने और एक अन्य कांस्टेबल को बॉडीगार्ड के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए।"

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यालय की ओर से कहा गया कि कांस्टेबल दीपक कुमार (बॉडीगार्ड), जो विधायक तेज प्रताप यादव के सार्वजनिक स्थान पर नाचने के निर्देश का पालन करते हुए देखा गया था, को अब हटा दिया गया है, और दीपक कुमार के स्थान पर अब एक अन्य कांस्टेबल को प्रतिनियुक्त किया गया है।

होली के दौरान वायरल हुए तेज प्रताप के वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में विवाद बढ़ गया है और बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। 

तेज प्रताप के वायरल वीडियो में उन्हें पटना आवास पर होली समारोह के दौरान एक पुलिस अधिकारी को नाचने की धमकी देने के बाद की गई है। क्लिप में तेज प्रताप को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं एक गाना बजाऊंगा और आपको नाचना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपको सस्पेंड कर दिया जाएगा।" इसके बाद यादव गाते हैं और कांस्टेबल नाचता हुआ दिखाई देता है। यादव यह भी कहते हैं, "बुरा मत मानो, होली है।"

इस वीडियो की सत्तारूढ़ दलों ने आलोचना की। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरजेडी नेता की आलोचना करते हुए कहा, "विधायक तेज प्रताप यादव द्वारा अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नाचने का आदेश देना लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाता है।" 

उन्होंने कहा, "उनकी धमकियाँ और हरकतें अनुचित हैं। उनके शासन के दौरान जिस तरह से होली मनाई जाती थी और जिस तरह से उन्होंने उस अराजकता को फिर से बनाया, वह वास्तव में उन दिनों की याद दिलाता है। आज के शासन में, यह अकल्पनीय है कि कोई इस तरह से कैसे व्यवहार कर सकता है।"

टॅग्स :तेज प्रताप यादवBihar Policeआरजेडीनीतीश कुमारबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण