लाइव न्यूज़ :

बिहार: यूरेनियम के साथ 15 तस्करों को पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर दबोचा, हो रही है पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2022 19:08 IST

बिहार पुलिस ने यूरेनियम तस्करों के पकड़ेे जाने के बाद जानकारी दी है कि सभी 15 तस्कर यूरेनियम के साथ बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर से भारत में घुसने की तैयारी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतस्कर यूरेनियम लेकर अररिया जिला स्थित जोगबनी बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थेनेपाल के विराटनगर से गिरफ्तार किये गये 15 तस्कर यूरेनियम के साथ भारत में आना चाहते थे तस्करों से जब्त की गई 2 किलो यूरेनियम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बताई जा रही है

पटना:बिहार पुलिस ने भारत- नेपाल सीमा पर परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाले यूरेनियम के साथ 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूरेनियम के अलावा अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किया है। इस गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और एसएसबी के जवान सक्रिय हो गए हैं। जब्त यूरेनियम की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरेनियम तस्कर अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर से भारत में घुसने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही अलग-अलग होटलों से 2 किलो यूरेनियम के साथ कुल 15 लोगों को नेपाल के विराटनगर से गिरफ्तार किया गया है। इस खेप को भारत में पहुंचाने के लिए पकड़े गए युवाओं को बड़ी रकम दी गई थी। इतनी भारी मात्रा में यूरेनियम मिलने से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

आरोपी तस्कर इस खेप को कहां डिलिवर करने वाले थे? इस बात की जानकारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार उनसे पूछताछ कर रही हैं। जब्त यूरेनियम को जांच के लिए लैब में भेजा गया है साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इन तस्करों का सिंडिकेट किसके लिए काम कर रहा था और इस खेप को कहां से लेकर आ रहे थे?

सूत्रों के अनुसार अगर यह यूरेनियम गलत हाथों में लग जाता तो इसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक 1 किलो यूरेनियम 24 मेगावाट की ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर 64 किलो यूरेनियम का परमाणु बम गिराया था। ऐसे में 2 किलो यूरेनियम भी भारी तबाही ला सकता है।

टॅग्स :बिहारनेपालविराटनगरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप