लाइव न्यूज़ :

Bihar Police: स्मैक, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के धंधेबाजों की तोड़ी जाएगी कमर?, डीजीपी विनय कुमार ने जारी किया निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2025 17:28 IST

Bihar Police: स्मैक, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के धंधेबाजों की कमर तोड़ी जाएगी। एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) का कार्यक्षेत्र अब शराब के अलावा अन्य मादक पदार्थों जैसे स्मैक और गांजा पर भी लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एएलटीएफ का मादक पदार्थों के धंधे पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती होगी।शराब को लेकर छापेमारी और कार्रवाई के लिए गठित एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) के कार्य का दायरा बढ़ाया गया है।शराब ही नहीं, मादक पदार्थों के अड्डों पर भी धावा बोलेगा। शहर से गांव तक विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है।

पटनाः बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद आए दिन शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। इसको लेकर डीजीपी विनय कुमार ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर कहा है कि एएलटीएफ एनडीपीएस के तहत मादक पदार्थों के धंधे की जानकारी जुटाकर अड्डे पर छापेमारी करेगी। इसमें शामिल धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि एसटीएफ का गठन शराब को लेकर सूचना एकत्रित कर कार्रवाई के लिए किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एएलटीएफ का मादक पदार्थों के धंधे पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती होगी। शराब को लेकर छापेमारी और कार्रवाई के लिए गठित एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) के कार्य का दायरा बढ़ाया गया है।

एएलटीएफ अब शराब ही नहीं, मादक पदार्थों के अड्डों पर भी धावा बोलेगा। शहर से गांव तक विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है। स्मैक, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के धंधेबाजों की कमर तोड़ी जाएगी। एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) का कार्यक्षेत्र अब शराब के अलावा अन्य मादक पदार्थों जैसे स्मैक और गांजा पर भी लागू होगा।

यह निर्णय डीजीपी विनय कुमार द्वारा लिया गया है, जिन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे न केवल शराब के खिलाफ कार्रवाई करें, बल्कि एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत आने वाले अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भी सक्रिय रहें।

एएलटीएफ की टीम अब मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जानकारी एकत्रित करेगी और छापेमारी करेगी। यह कदम उन क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी को रोकने के लिए उठाया गया है, जहां पहले से ही शराब पर प्रतिबंध था। एएलटीएफ का गठन विशेष रूप से शराब की तस्करी और बिक्री को नियंत्रित करने के लिए किया गया था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर अन्य मादक पदार्थों तक फैला दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुजफ्फरपुर पुलिस ने 350 किलो गांजा जब्त किया था जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि नेपाल से गांजे की बड़ी खेप आ रही थी। पुलिस ने ट्रक की जांच करते समय गांजे के पैकेट बरामद किए और ड्राइवर तथा उप चालक को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :बिहारपटनाIPS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो