लाइव न्यूज़ :

बिहार के एक कैदी ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, जेल प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2019 18:39 IST

बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन की परीक्षा के पेपर लीक मामले में पटना के बेउर जेल में लंबे वक्त से बंद है. निगरानी कोर्ट के जज से की गई अपनी अपील में उसने कहा कि जेल अस्पताल में उसकी बीमारी का इलाज नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देबेउर जेल में बंद आरोपी भोला उर्फ नितेश ने निगरानी कोर्ट के जज से इच्छा मृत्यु की अपील की है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार समेत 40 आरोपी जेल में बंद हैं.

बिहार की राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में कैद एक कैदी ने इच्छा मृत्यु की मांग कर सनसनी फैला दी है. आरोपी बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन की परीक्षा के पेपर लीक मामले में पटना के बेउर जेल में लंबे वक्त से बंद है. उसने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उसका इलाज नहीं करवाया जा रहा है. निगरानी कोर्ट के जज से की गई अपनी अपील में उसने कहा कि जेल अस्पताल में उसकी बीमारी का इलाज नहीं है. ऐसे में उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेउर जेल में बंद आरोपी भोला उर्फ नितेश ने निगरानी कोर्ट के जज से इच्छा मृत्यु की अपील की है. कोर्ट को दिए आवेदन में उसने कहा कि वह 5 महीने से बीमार है और जज के आदेश के बाद भी उसका इलाज नहीं करवाया जा रहा है. जेल अस्पताल में उसकी बीमारी का इलाज नहीं है. उसने कहा है कि विशेष जज के आदेश के बाद भी जेल अधिकारी उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच नहीं भेज रहे हैं. 

यहां बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार समेत 40 आरोपी जेल में बंद हैं. वर्ष 2017 में बीएसएससी की इंटर स्तरीय पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र और उसके उत्तर लीक होने के मामले में अहम सबूत मिलने के बाद बिहार सरकार ने आठ फरवरी 2017 को परीक्षा रद्द कर दी थी. इस मामले की जांच की जिम्मेवारी विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपी गई थी. उल्लेखनीय है कि इस मामले में बीएसएससी के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार, सचिव परमेश्वर राम और आयोग के डाटा एंट्री ऑपरेटर अविनाश कुमार सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो