लाइव न्यूज़ :

बिहार: किशनगंज में देर रात मंदिर में लगी आग से भड़के लोग, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती, एसपी ने दी अफवाह नहीं फैलाने की चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2023 15:35 IST

बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित बगलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक पर दुर्गा और हनुमान मंदिर में आग लगने की घटना हुई। ये घटना देर रात हुई। इसमें मंदिर समेत आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज के कोचाधामन प्रखंड स्थित बगलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक पर मंदिर में लगी आग।स्थानीय प्रशासन के अनुसार दुर्घटनावश आग लगी, किसी असामाजिक तत्व के इस घटना से संबंध के अभी सबूत नहीं।प्रशासन ने अफवाह नहीं फैलाने की चेतावनी देते हुए प्रभावित मंदिर के जीर्णोद्धार कराए जाने की बात कही है।

पटना: बिहार में किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित बगलबाड़ी पंचायत मस्तान चौक पर शनिवार की देर रात दुर्गा और हनुमान मंदिर में आग लगने की घटना के बाद स्थिती तनावपूर्ण हो गई है। इस घटना में मंदिर और भगवान की मूर्तियों सहित आसपास की दुकानें जलकर खाक हो गई। आग लगने से मंदिर में स्थापित शिवलिंग और अन्य भगवान की मूर्तियां भी क्षत-विक्षत हो गईं। 

वहीं, मंदिर में आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह मंदिर में आग लगने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिरों में आग लगाई है। इसकी जांच होनी चाहिए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

घटना के बाद से इलाके में तनाव है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मंदिर में आग लगाई गई है या यह हादसा है, इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने अहले सुबह ही किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर मस्तान चौक को जाम कर दिया। आग लगाने वालों की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। 

वहीं, मंदिर में आग लगने की घटना के बाद जिला पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक पर पर दुर्घटना वश आग लगी। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में चार दुकानों एवं एक मंदिर प्रभावित हुई है। वर्तमान में किसी तरह की कोई विधि व्यवस्था की समस्या या जाम नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष को मुआवजा मिले इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही प्रभावित मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी से काम कराया जा रहा है। एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि स्थिति बिल्कुल ही सामान्य है। ऐसे में आम नागरिकों एवं मीडिया से अनुरोध है कि इस संबंध में गलत अफवाह नहीं फैलायें। अगर अफवाह फैलाई जाती है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहार समाचारअग्निकांडTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम