लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Election: 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, एनडीए और इंडिया गठबंधन में होगी टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2024 16:54 IST

Bihar Assembly Election: बिहार में जल्द ही 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला हैइन चार सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन में होगी टक्कर रुपौली विधानसभा के लिए हुआ था उपचुनाव

Bihar Assembly Election:बिहार में जल्द ही 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। रूपौली सीट पर उपचुनाव खत्म होने के बाद दोनों गठबंधन की नजर चार और सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर है। ऐसे में इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसको लेकर एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ने लगा है। माना जा रहा है कि चारों सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। लेकिन रूपौली चुनाव के बाद राजनीतिक दल सचेत हैं। रूपौली उप चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि सांसद बनने के चक्कर में विधायकी गंवाने वाली राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर चली गई। रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत हासिल करके राजनीतिक दलों की चिंताएं बढा दी है। शंकर सिंह ने ना सिर्फ राजद और जदयू के जमे-जमाए जातीय ताना बाना को धराशाई किया बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष की उम्मीदों को भी तोड़ दिया है।

ऐसे में राजनीतिक पार्टियां दल बदलने वाले नेताओं से सचेत रहेंगे। इस बीच चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। शाहाबाद की दो सीट रामगढ़ एवं तरारी विधानसभा सीट को लेकर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है।

जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से तरारी पर जहां वामपंथी भाकपा-माले का कब्जा है, वहीं रामगढ़ और बेलागंज से पिछले चुनाव में राजद के प्रत्याशी विजयी हुए थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी विजयी हुए थे।

तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद, रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह, बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव और इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बन जाने के बाद ये सभी चार सीटें खाली हो गई हैं। इन चारों सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है।

बताया जाता है कि उपचुनाव में एनडीए की ओर से भाजपा को दो, जदयू को एक एवं एक सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही दलों के अंदर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश भी तेज हो गई है। लेकिन इस बार सभी दल ठोक पीटकर उम्मीदवार उतारने का मन बनाने लगे हैं। रूपौली का झटका एनडीए और महागठबंधन के लिए एक जोरदार झटका माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहारपटनारूपौलीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी