लाइव न्यूज़ :

Bihar: पटना पुलिस ने की राजद विधायक रीतलाल यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2025 15:37 IST

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधों में संलिप्त प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजद विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ पटना पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली हैपुलिस ने कहा, अपराधों में संलिप्त प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगीपटना एसएसपी ने कहा, आवश्यकता पड़ने पर रीतलाल की गिरफ्तारी की जाएगी

पटना: पटना पुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधों में संलिप्त प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजद विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ पटना पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

अवकाश कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रीतलाल की गिरफ्तारी की जाएगी। यदि वे फरार रहते हैं, तो न्यायालय से वारंट प्राप्त कर नोटिस जारी किया जाएगा और संपत्ति की कुर्की की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा दिए गए आवेदन के साथ एक ऑडियो पेन ड्राइव भी मिली है, जिसमें रंगदारी और धमकी का उल्लेख है। 

ऑडियो की आवाज का मिलान फॉरेंसिक जांच से कराया जा रहा है। पुख्ता सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में, इस मामले में आरोपी रीतलाल यादव फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

बता दें कि हाल ही में राजद विधायक रीतलाल यादव के दानापुर स्थित कोथमा आवास सहित कुल 8 ठिकानों पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पटना पुलिस ने छापेमारी की थी, जहां रीतलाल यादव के घर से लगभग 10 लाख रुपये नकद, लगभग 70 लाख रुपये के चेक, कई खाली चेक, जमीनी दस्तावेज और चार पेन ड्राइव बरामद हुए थे। 

फिलहाल, मिले सभी सबूतों के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा भी इस मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि फोन के माध्यम से एक बिल्डर से रंगदारी की लिखित शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :आरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया