लाइव न्यूज़ :

Bihar: राजनीति में 2 दिन पहले एंट्री, नीतीश का हाथ थामा, मिला तोहफा, बन गए पार्टी के महासचिव

By धीरज मिश्रा | Updated: July 11, 2024 15:15 IST

Bihar: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मनीष वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईएएस अधिकारी जेडीयू में बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं मनीष वर्मा 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं वर्मा

Bihar:बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मनीष वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है। खबरों के अनुसार, वर्मा नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं और पूर्व में वह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मनीष वर्मा ने दो दिन पहले ही जेडीयू पार्टी ज्वाइन की थी। 11 जुलाई को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि मनीष वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

कौन हैं मनीष वर्मा

50 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए हैं। वे बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो नीतीश कुमार के सलाहकार थे। 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वर्मा ने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने पार्टी द्वारा लड़े गए सभी 16 संसदीय क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया।

नीतीश की तरह वर्मा भी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से हैं और नीतीश के साथ उनका नालंदा कनेक्शन भी है। हालांकि वर्मा का नाम लंबे समय से नीतीश के संभावित उत्तराधिकारियों में से एक के रूप में चल रहा था, लेकिन वीआरएस के बाद उन्हें कोई राजनीतिक पद नहीं दिया गया। वर्मा को पहले ओडिशा कैडर आवंटित किया गया था, लेकिन बाद में उनके अनुरोध पर उन्हें बिहार कैडर दिया गया। वह पटना और पूर्णिया के डीएम भी रह चुके हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पहले जेडीयू मेरे दिल में था और अब मैं इस दल में आ गया हूं।

बीते दिनों उन्होंने कहा कि प्रशासन में भी हम लोगों के लिए काम करते हैं। मैंने ओडिशा के नक्सल क्षेत्र और तटीय क्षेत्र सहित पांच स्थानों पर डीएम के रूप में काम किया है। प्रशासन में होने का मतलब है कि हम नीति को लागू करते हैं। आज मैंने खुद को जेडीयू के साथ जोड़ा है क्योंकि मैं इस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हूं, मैं नीतीश कुमार के जीवन से प्रभावित हूं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारपटनाआरजेडीदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट