लाइव न्यूज़ :

नगर निगम चुनाव पर संकट के बादल! पटना हाईकोर्ट के फैसले पर बिहार में सियासत गर्म, जदयू ने केन्द्र को बताया जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2022 15:56 IST

बिहार में पटना हाई कोर्ट के आरक्षण पर फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव को लेकर संशय के बादल गहरा गए हैं। वहीं, पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जदयू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है तो भाजपा ने भी पलटवार किया है।

Open in App

पटना: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत शुरू हो गई है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाईकोर्ट के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार माना है। इस पर भाजपा ने भी जदयू पर पलटवार किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति पिछड़ा समाज पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने इस फैसले को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह आरक्षण समाप्‍त करने की कोशिश है। इसके खिलाफ जदयू आंदोलन करेगा। शीघ्र ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। 

वीडियो जारी कर कुशवाहा ने कहा है कि पटना हाईकोर्ट का जो फैसला हुआ है नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा का आरक्षण समाप्‍त होना चाहिए और समाप्‍त करके फिर से आयोग नोटिफिकेशन जारी करे, तब चुनाव कराया जाए, यह काफी दुर्भाग्‍यपूर्ण है। केंद्र सरकार और भाजपा की गहरी साजिश का यह परिणाम है। आरक्षण जो मिला हुआ है या विभिन्‍न राज्‍यों में देने की बात चल रही है पंचायती राज और निगर निकायों में, कोर्ट ने कहा है तीन टेस्‍ट से जांचने की जरूरत है तब आरक्षण दिया जाना चाहिए। 

कुशवाहा ने कहा कि जाति की गिनती का आंकड़ा तत्‍काल अनिवार्य है। केंद्र सरकार जाति की गिनती नहीं करवा रही है। समय पर केंद्र सरकार ने जातियों की गिनती करा ली होती और तीन टेस्‍ट की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाती तो आज यह स्थिति नहीं आती। आरक्षण चलता रहता और समय पर चुनाव हो जाता। लेकिन भाजपा और केंद्र सरकार जो चाह रही है कि पिछड़ों-दलितों का आरक्षण समाप्‍त हो, उसी की कोशिश का यह परिणाम है। 

उधर, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि "राज्य सरकार से अपील है कि अविलम्ब विशेष पिछड़ा आयोग का गठन कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर नगर निकायों में आरक्षण लागू करें ताकि ससमय चुनाव सम्पन्न हो सके। बिहार में इसी सूची को पंचायत और नगर निकाय में लागू किया गया है। कोर्ट के अनुसार राजनैतिक प्रतिनिधित्व की सूची नौकरी और शिक्षा की सूची से अलग होगी। 

उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अविलम्ब विशेष पिछड़ा आयोग का गठन कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर पिछड़े वर्गों की सूची तैयार करना चाहिए अन्यथा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की तरह बिना पिछड़ा आरक्षण के नगर निकाय चुनाव कराने की नौबत आ सकती है।

टॅग्स :बिहार समाचारPatna High Courtउपेंद्र कुशवाहासुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीनिकाय चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप