लाइव न्यूज़ :

सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड खाली कर नए बंगले 39 हार्डिंग रोड नहीं जाएंगे?, महुआ बाग स्थित अपने नवनिर्मित मकान में शिफ्ट होंगे लालू यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2025 17:13 IST

परिसर में बड़ा प्रवेश द्वार, विस्तृत परिसर, मीटिंग हॉल और करीब नौ कमरों वाला मुख्य आवास बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव निर्माण स्थल पर पहुंचे और अंदर तक जाकर सभी हिस्सों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इंटीरियर से लेकर लेआउट तक वह खुद निगरानी कर रहे हैं।लालू यादव के परिवार का आधिकारिक शिफ्ट होना तय है।

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद राजद के द्वारा यह ऐलान किए जाने के बाद कि वे लोग नए बंगले 39 हार्डिंग रोड में नही जाएंगे। इसको लेकर सियासत गर्मायी हुई है। इस बीच यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या लालू यादव का परिवार महुआ बाग स्थित अपने नवनिर्मित मकान में तो शिफ्ट करेगा? दरअसल, राजधानी पटना के महुआ बाग स्थित इस दो मंजिला भवन का निर्माण तेजी से जारी है। परिसर में बड़ा प्रवेश द्वार, विस्तृत परिसर, मीटिंग हॉल और करीब नौ कमरों वाला मुख्य आवास बनाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव शनिवार को स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचे और अंदर तक जाकर सभी हिस्सों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इंटीरियर से लेकर लेआउट तक वह खुद निगरानी कर रहे हैं। इस दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जैसे-जैसे निर्माण अंतिम चरण में पहुंचेगा, लालू यादव के परिवार का आधिकारिक शिफ्ट होना तय है।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस नए आवास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महुआ बाग में बन रहा यह भवन सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि लालू परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ता कदम है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड वाला नया आवास आवंटित किया गया है।

लेकिन, नीतीश सरकार का यह बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर गया है और बड़ा मुद्दा बन गया है। राजद का कहना है कि वे पुराना बंगला खाली नहीं करेंगी। जबकि सरकार का रुख साफ है कि छह महीने के भीतर आवास खाली करना ही होगा। ऐसे में सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि लालू यादव का परिवार अब सरकारी बंगले के बदले अपने निजी मकान में शिफ्ट होना पसंद करेगा, ताकि भविष्य में उन्हें बंगले के झंझट से मुक्ति मिल सके।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग