लाइव न्यूज़ :

Bihar Panchayat Chunav: जेल में बंद राजद विधायक अनंत सिंह का जलवा, भाभी निर्विरोध मुखिया बनीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2021 21:43 IST

Bihar Panchayat Chunav: बाढ़ अनुमंडल स्थित राजद विधायक के पैतृक गांव नदवां का है. यहां छठे चरण में मतदान होना था. लेकिन मुखिया से लेकर पंचायत समिति सदस्‍य, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्‍य सभी पद के प्रत्‍याशी निर्विरोध चुने गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था.अनंत सिंह राजद के टिकट पर एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए.अब पंचायत चुनाव में अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध मुखिया बन गई हैं.

पटनाः जेल में बंद राजद विधायक अनंत सिंह का जलवा बरकरार है. वह वर्षों से जेल में बंद हैं, वावजूद इसके उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है. ‘छोटे सरकार’ के नाम से चर्चित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर सरकार की नजर भले ही टेढ़ी हो, इसके बावजूद वह लोगों के चहेते बने हुए हैं.

शायद यही कारण है कि जेल में रहने के बावजूद वह अपनी भाभी को निर्विरोध मुखिया बनवाने में सफल रहे. अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें ललन सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा. बाद में अनंत सिंह राजद के टिकट पर एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए और अब पंचायत चुनाव में अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध मुखिया बन गई हैं.

आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह का पैतृक गांव नदांवा है. यहां विधायक अनंत सिंह की हर एक बात मानी जाती है. कभी विधायक के विरोधी रहने वाले उनके चचेरे भाई और बिहार केशरी विवेक पहलवान भी अब अनंत सिंह के ही साथ हैं, जिसका नतीजा यह देखने को मिला कि पूरे पंचायत ने निर्विरोध जीत हासिल की. मामला बाढ़ अनुमंडल स्थित राजद विधायक के पैतृक गांव नदवां का है. यहां छठे चरण में मतदान होना था. लेकिन मुखिया से लेकर पंचायत समिति सदस्‍य, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्‍य सभी पद के प्रत्‍याशी निर्विरोध चुने गए हैं.

बीडीओ नवकुंज कुमार ने बताया कि सभी को एक साथ प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा. इन सभी उम्मीदवारों के नामांकन के विरोध में किसी ने कोई भी नामांकन नहीं किया था. नामांकन वापसी की तिथि के बाद सभी निर्विरोध चुन लिए गए. मुखिया मंजू देवी के आवास पर सभी पंचायत के निर्विरोध उम्मीदवारों ने एक दूसरे को माला पहना कर अबीर-गुलाल लगाया.

जानकारों के अनुसार यह अनंत सिंह का प्रभाव था कि मंजू देवी के सामने किसी ने भी नामांकन करने की हिम्‍मत नहीं की. नामांकन की तिथि समाप्‍त होने के बाद सभी निर्विरोध चुने गए. बता दें कि अनंत सिंह के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल वह पटना के बेउर जेल में बंद है. इसके बावजूद उनका दबदबा मोकामा में बरकरार है. यही वजह है कि पंचायत चुनाव में अनंत सिंह का हाथ जिसके ऊपर रहा वह बिना चुनाव लडे़ ही निर्वाचित हो गया.

टॅग्स :बिहारपटनाअनंत सिंहनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे