लाइव न्यूज़ :

Bihar Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, किस जिले में किस दिन वोटिंग, जानें सभी डिटेल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 17:45 IST

Bihar Panchayat Chunav 2021: नगर निकायों के गठन और उत्क्रमण में करीब 300 पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पंचायत चुनाव कोरोना की वजह से लगातार टल रहा था.बाढ़ग्रस्त इलाकों में सबसे अंतिम चरणों में मतदान होगा.राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है.

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार चुनाव आयोग ने आज शाम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य में 11 चरणों में चुनाव कराया जाएगा.

वहीं बाढ़ग्रस्त इलाकों में सबसे अंतिम चरणों में मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकारी दी है. बिहार में पंचायत चुनाव कोरोना की वजह से लगातार टल रहा था. निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होते ही बिहार में आचार सहिंता लागू हो गई है. वहीं, नगर निकायों के गठन और उत्क्रमण में करीब 300 पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है.

जहां इस साल पंचायत का चुनाव नहीं होगा. हालांकि इन जगहों पर पंचायत चुनाव के बाद होने वाले नगर निकाय के चुनाव कराए जाएंगे. वहीं बीते दिनों इन इलाकों में पडने वाले बूथ को हटाने को लेकर भी चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया था.

नीतीश कैबिनेट द्वारा इसी साल 117 नगर निकाय के गठन को मंजूरी दी गई थी. वहीं कइयों के विस्तार से करीब 300 पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है. वहीं अब बिहार में पंचायत चुनाव के अधिसूचना जारी होने के बाद इन पंचायतों के मुखिया और सरपंच को नई जमीन तलाशनी होगी.

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना

पहला चरण 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड

दूसरा चरण 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड

तीसरा चरण 08 अक्टूबर को 35 जिलों के 50 प्रखंड

चौथा चरण 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड

पांचवां चरण 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड

छठा चरण 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड

सातवां चरण 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड

आठवां चरण 24 नवंबर को 36 जिलों के 55 प्रखंड

नौवां चरण 29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखंड

10 वां चरण 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड

11 वां चरण 12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में मतदान होंगे.

टॅग्स :पंचायत चुनावपटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण