लाइव न्यूज़ :

बिहारः कोसी नदी में पलट गई ओवरलोड नाव, आठ लोगों के डूबने की आशंका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 08:14 IST

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। डूबते लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया।

Open in App

भागलपुर (बिहार), 30 अप्रैल: बिहार की कोसी नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार छह से 12 साल के सात बच्चों सहित आठ लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि नौगछिया पुलिस जिले के नागरा ग्राम पंचायत के रामनगर बिंद टोली के निकट 15 लोगों को ले जा रही नौका पलट गयी। नौगछिया की पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने बताया कि सात लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुई। 

एसपी ने बताया कि नौका पर सवार लोग नदी के रास्ते पूर्णिया जिले के मोहनपुर जा रहे थे। वे नौगछिया में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 अप्रैल को भिखाली महतो की शादी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग और उनके सगे संबंधी गए थे। यह भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के मंदसौर में पलट गई यात्रियों से खचाखच भरी बस, 9 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। डूबते लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आस-पास मौजूद मल्लाह नाव लेकर पहुंचे और सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। आठ लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें- Lokmat News Hindi

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए