लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिहार के सीवान जिले के प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षक ने लगवाए बच्चों से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2025 14:33 IST

वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षक बच्चों से 'मिस्टर जिन्ना की जय' जैसे नारे लगवा रहा है। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री, अबुल कलाम आजाद और अंत में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए।

Open in App

पटना: बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सागर सुल्तानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बाद वहां मौजूद शिक्षक ने बच्चों से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगवाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षक बच्चों से 'मिस्टर जिन्ना की जय' जैसे नारे लगवा रहा है। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री, अबुल कलाम आजाद और अंत में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए।

वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पहले जिन्ना की जय क्यों लग रहा है? वे तो पाकिस्तान के हैं, देश को डिवाइड किया।' मतलब, जिन्ना की जय पहले क्यों लगवाई जा रही है? वे तो पाकिस्तान से हैं, उन्होंने देश को बांटा था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। जबकि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 

लोगों का कहना है कि यह स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देश की भावनाओं से खिलवाड़ है। हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत या सूचना प्राप्त होती है, तो जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अली जिन्ना 1947 में भारत के विभाजन के प्रमुख सूत्रधार और पाकिस्तान के संस्थापक माने जाते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उनके समर्थन में नारेबाजी को लोग बेहद आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी मान रहे हैं। इसे देश विरोधी माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तूल पकड़ रहा है। बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार राजनीति में आने से पहले आईपीएस अधिकारी थे। 

वो गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट से जदयू के विधायक हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं। 2020 में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-प्रबंध निदेशक के पोस्ट से रिटायर हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू में शामिल कर लिया। 

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ हैं, जिन्हें नीतीश कुमार काबिल अफसरों में शुमार करते हैं। अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी देखे जाते हैं। बिहार की नीतीश सरकार शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा बजट एलॉट करती है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसबिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?