लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के भाजपा प्रेम पर तेजस्वी यादव ने कहा, "इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2023 12:31 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी दल भाजपा के प्रति सौहार्द और प्रेम को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की भाजपा से 'दोस्ती' वाली टिप्पणी को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश के भाजपा प्रेम पर व्यक्त की प्रतिक्रियातेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा का कोई मतलब नहीं है, बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा हैयादव ने राज्यों के विधानसभा में चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सभी जगहों पर हार रही है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी दल भाजपा के प्रति सौहार्द और प्रेम को लेकर जमकर जदयू और राजद के बीच सियासी घमासाना मचा हुआ है। दोनों दलों के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार की भाजपा से 'दोस्ती' वाली टिप्पणी को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर चर्चा का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, "इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। हम सभी जानते हैं कि बिहार सरकार सफलतापूर्वक चल रही है और सरकार के भीतर बहुत अच्छा सहयोग है। राज्य में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं। लोगों ने इसमें एक समस्या है।"

तेजस्वी यादव ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बारे में कहा, "आप सभी जानते हैं कि क्या होगा। भाजपा का सभी राज्यों में हार तय है।"

मालूम हो कि नीतीश कुमार ने मोतिहारी में आयोजित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंच से बोलते हुए भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, "हमारे यहां जितने भी लोग हैं, वे हमारे मित्र हैं। जब तक मैं जीवित हूं आप मुझसे जुड़े रहेंगे।"

नीतीश कुमार ने कहा था, "हमारे यहां मौजूद सभी लोग हमारे दोस्त हैं। हम अलग हैं, आप अलग हैं, क्या इसका मतलब यह है कि हमारी दोस्ती खत्म हो जाएगी? जब तक मैं जीवित हूं आप मुझसे जुड़े रहेंगे। हम सभी एक साथ काम करेंगे। राष्ट्रपति जी हम बहुत हैं, खुशी है कि आप यहां हैं। हम चाहते हैं कि आप यहां आते रहें। हम आपको एक बार महात्मा गांधी की भूमि, पूरा चंपारण दिखाएंगे।''

हालांकि नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी राजद ने इन टिप्पणियों को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने निजी संबंधों के बारे में बात कर रहे थे।

इस विषय में राजद के शक्ति यादव ने कहा, "भाजपा के राधा मोहन सिंह सामने बैठे थे, इसलिए उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंधों के बारे में बात की। किसी भी पार्टी का कोई जिक्र नहीं है। लोगों ने उनकी गलत व्याख्या की।"

वहीं भाजपा ने नीती की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए कहा कि उनका अब नीतीश कुमार से कोई संबंध नहीं है। भाजपा नेता साकेत चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार चले गए हैं, हमने उन्हें जाने के लिए कहा है। भाजपा का स्पष्ट मानना ​​है कि हम विकास में साथ हैं लेकिन सिद्धांतों पर लड़ाई है। अमित शाह ने कहा है कि उनका नीतीश कुमार से कोई संबंध नहीं है।"

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप