लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार चौथी बार भी मोदी को पीएम बनाने की रखते है इच्छा, कहा- अब मैं भाजपा के साथ ही रहूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2024 17:26 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि तीन बार पीएम बन चुके हैं, हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें। 

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास में हुई एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि वह अब एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने एनडीए के एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर तालमेल बनाई जाए। नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि तीन बार पीएम बन चुके हैं, हम चाहते हैं कि वह चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनें। 

उन्होंने कहा कि 2 बार राजद के साथ जा कर मैंने गलती की, लेकिन अब नहीं। मैं भाजपा के साथ रहूंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के कुछ नेताओं की ओर इशारा कर कहा कि इन्हीं लोगों के कारण मैं 2 बार गया था। भाजपा के साथ हमारा रिश्ता 1996 से है। 2 बार गड़बड़ हुआ अब कहीं नहीं जाने वाले। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम 225 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई और मंदिरों की घेराबंदी की गई। मुसलमानों को जा कर बताइए कि उनके लिए सरकार ने क्या काम किया। राजद आ गया तो दंगा फसाद करेगा। इन लोगों को कोई काम धंधा नहीं है। दंगा पीड़ितों को हम लोगों ने न्याय दिलवाया और उन्हें पेंशन दिया जा रहा है। तेजस्वी अंड बंड बोलते रहता है, इन लोगों को काम से कोई मतलब नहीं है। नई पीढ़ी को 2005 के पहले का क्या हाल था? 

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि एनडीए में शामिल पार्टियां आपसी तालमेल बना कर रखें और सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उसे जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के दल समय-समय पर बैठक करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर एनडीए की मीटिंग होती रहनी चाहिए, प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक एकजुट रहना है। एनडीए मिल कर चुनाव लड़ेगा। 

बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आपसी समन्वय बैठाने की बात कही। गिरिराज सिंह पर मजाकिया लहजे में कहा कि इनका अपना एजेंडा चलते रहता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगले चुनाव तक अपने आपको सिर्फ दल का कार्यकर्ता नहीं, बल्कि एनडीए के कार्यकर्ता के रूप के काम करिये। गरीब तबका के पास उसी रूप में जाइए। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को पीएम का सहयोग मिल रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो