लाइव न्यूज़ :

पीएम के बयान पर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, राजद नेता ने कहा- भाजपा के 1000 से अधिक विधायक, किसी के घर छापा पड़ा?

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2022 13:47 IST

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के उस बयान पर दी है जिसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल एक साथ आ रहे हैं'।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि क्या भाजपा के लोग दूध के धुले हैं? तेजस्वी ने कहा- भाजपा के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? नीतीश कुमार ने कहा, कहां कोई भ्रष्टचारियों को बचा रहा है, क्या कभी कोई भ्रष्टाचारियों को बचाएगा?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव और मुख्य ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के एक हजार से अधिक विधायक हैं। क्या किसी के घर पर छापा पड़ा? वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि हमने यहां कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या भाजपा के लोग दूध के धुले हैं? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के उस बयान पर दी है जिसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल एक साथ आ रहे हैं'।

तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? राजद नेता ने पूछा कि भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या? उन्होंने कहा, अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा, जो लोग कह रहे हैं वहीं न बचा रहे हैं।

वहीं पीएम के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा, कहां कोई भ्रष्टचारियों को बचा रहा है। क्या कभी कोई भ्रष्टाचारियों को बचाएगा? उन्होंने कहा, यहां हमने इतने दिनों में कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया है। 

पीएम मोदी ने कोच्चि में विपक्ष पर निशाना साधते हुए गुरुवार कहा कि ''तेज विकास और युवाओं की आकांक्षाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार का है। पीएम ने कहा कि मैंने 15 अगस्त को कहा था कि भ्रष्टारचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि जैसे-जैसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन हो रहा है तो देश की राजनीति में नया पोलराइजेशन भी शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं। संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देश और केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है।''

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण