लाइव न्यूज़ :

'शराब पीकर मरेगा तो हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता', नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष को दो टूक दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 13:29 IST

भाजपा ने जहरीली शराब मामले को लेकर राजभवन में विरोध मार्च निकाला। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा में बोलने के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और खूब हंगामा किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जहरीली शराब का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने खूब हंगामा किया।नीतीश कुमार ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी भी शराब के सख्त खिलाफ है।भाजपा ने जहरीली शराब मामले को लेकर राजभवन में विरोध मार्च निकाला।

पटनाः बिहार में जहरीली शराब से मौतों की संख्या 50 पार कर गई है। इन मौतों को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में घेरा तो नीतीश कुमार ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता। 

नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पिया तो मरा। मत पियो, मरोगे, इसका तो और ज्यादे प्रचार कराएंगे। तो दारू पी कर मर जाएंगे तो उन्हें हम सहायता राशि देंगे, सवाल ही नहीं पैदा होता। ये कभी मत सोचिए। नीतीश ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर यही करना है तो सब मिलकर तय कर लीजिए। खूब कहिए कि शराब पियो। इसलिए ये बात ठीक नहीं है। पियेगा, गड़बड़ पियेगा तो मरेगा। इस बात का ध्यान रखिए। इसका आग्रह कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी भी शराब के सख्त खिलाफ है। आप लोग तो नए हैं। हम लोगों का आज का रिश्ता नहीं है, बहुत पुराना है।  हमलोग सोशलिस्ट है, कम्युनिस्ट हैं। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे और पार्टियां साथ नहीं थीं फिर भी सारे सीपीआई, सीपीएम के लोग हमको मदद करते थे।

उधर, भाजपा ने जहरीली शराब मामले को लेकर राजभवन में विरोध मार्च निकाला। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा में बोलने के दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और खूब हंगामा किया। यही नहीं विधायकों ने वहां रखी कुर्सियां भी अपने हाथ में उठा ली। इस दौरान स्पीकर अवध बिहारी चौधरी विपक्ष को शांत रहने और विधानसभा की कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह करते रहे। उन्होंने कहा, 'बिहार की जनता सब देख रही है और आपलोग जिस तरह का आचरण करते हैं, वह अशोभनीय है।'

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस