लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार की घोषणा- लगाएंगे अरुण जेटली की प्रतिमा, जयंती पर हर बार होगा राजकीय समारोह

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2019 20:31 IST

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार बनवाने और चलवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. जिस तरह से सरदार पटेल ने देसी रियासतों का विलय करा कर राष्ट्र का एकीकरण किया वैसे ही जीएसटी लागू कर अरुण जेटली ने आर्थिक एकीकरण किया. अगर जेटली नहीं होते तो ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ की अवधारणा पर आधारित कर सुधार की प्रणाली जीएसटी को लागू करना असंभव था.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की बिहार में प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यही नहीं, उनकी जयंती की पर बिहार में राजकीय समारोह होगा. उन्होंने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार में हम लोगों को सेवा करने का मौका मिला है, इसमें अरुण जेटली की महत्वपूर्ण भूमिका है. 

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया था. साथ ही बिहार में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की थी. जेटली को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध थे. वहीं, इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार बनवाने और चलवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. जिस तरह से सरदार पटेल ने देसी रियासतों का विलय करा कर राष्ट्र का एकीकरण किया वैसे ही जीएसटी लागू कर अरुण जेटली ने आर्थिक एकीकरण किया. अगर जेटली नहीं होते तो ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ की अवधारणा पर आधारित कर सुधार की प्रणाली जीएसटी को लागू करना असंभव था.

सुशील मोदी ने कहा कि अरुण जेटली एक बेहतरीन चुनाव प्रबंधक व कुशल रणनीतिकार थे. प्रखर वक्ता और कठिन समय में पार्टी के संकट मोचक थे. कठोर राष्ट्रवादी होने के साथ ही उनके विचारों में उदारता थी जिसके कारण वे सभी के लिए स्वीकार्य और सहमति निर्माता थे. सैद्धांतिक मुद्दों पर पार्टी के मार्गदर्शक थे. ख्यात वकील होने के साथ ही क्रिकेट में भी उन्हें महारथ हासिल थी.

उन्होंने कहा कि 1989 में अरुण जेटली को एडिशनल सॉलिसिस्टर जनरल बनाया गया था. स्विट्जरलैंड तक जाकर उन्होंने बोफोर्स का मुकदमा लड़ा. तीक्ष्ण स्मरण शक्ति के कारण जेटली 20 साल पुरानी बातों को भी नये संदर्भों में प्रस्तुत करने में सक्षम थे. दिल्ली के सबसे बड़े आयकर दाता अरुण जेटली खाने के शौकीन थे. व्यक्तिगत संबंधों को निभाने वाले जेटली के पास नौकरशाह, राजनेता, उद्योगपति, पत्रकार आदि के बारे में काफी जानकारी रहती थी.

सुशील मोदी ने कहा कि 1974 में जेपी की अगुवाई में गठित राष्ट्रीय छात्र संघर्ष समिति के संयोजक अरुण जेटली को बनाया गया था. 1973 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष और 1974 में अध्यक्ष चुने गये थे. 7-8 जनवरी, 1974 को दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया स्टुडेंट कान्फ्रेंस में उनसे मिल कर पटना में आयोजित छात्र एकता सम्मेलन में आने का आग्रह किया गया था, जिसमें छात्र संघर्ष समिति गठित की गई थी.

टॅग्स :बिहारपटनाअरुण जेटलीनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ