लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार ने लिया फैसला, तेजस्वी यादव समेत राजद कोटे से मंत्री रहे लोगों के विभागों की जाएगी समीक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2024 20:22 IST

मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव के विभागों स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने राजद कोटे से मंत्रियों को मिले विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में इसका ऐलान किया थाइसके बाद शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है

पटना:बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार सरकार ने राजद कोटे से मंत्रियों को मिले विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में इसका ऐलान किया था। इसके बाद शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव के विभागों स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा होगी। 

इसके साथ ही साथ सरकार राजद कोटे के दो विभागों खान एवं भूतत्व विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा कराएगी। सरकार ने फैसला लिया है कि 1 अप्रैल 2023 से लेकर 28 जनवरी 2024 तक इन विभागों के मंत्रियों द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद अगर उन आदेशों में संशोधन करने की जरूरत होगी तो उसे संशोधित किया जाएगा। इस फैसले से साफ हो गया है कि सरकार ने पूर्व की सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ- साथ विभिन्न विभागों के मंत्री का दायित्व संभाल चुके तेजस्वी यादव और उनके मंत्रियों के विभागों की जांच कराएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?