लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने कई जिलों में डीएम बदले, नए साल से पहले आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 19:30 IST

लखीसराय के जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनको सरकार ने प्रोन्नत्ति दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है। 2003 बैच के आईएएस अधिकारी असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया है।बैजनाथ यादव को शिक्षा विभाग का सचिव, जबकि मो सोहेल को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने जिन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है उसमें कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक लखीसराय के जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनको सरकार ने प्रोन्नत्ति दी है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है। 

राज्य सरकार ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया है। फिलहाल वह शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। उनके पास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। बैजनाथ यादव को शिक्षा विभाग का सचिव, जबकि मो सोहेल को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

संजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव बने हैं। सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमें कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फिलहाल वह विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं।

1989 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना किनी को सरकार ने राजस्व परिषद से हटाते हुए उन्हें मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर तैनात किया है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

वह प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात हैं, उनके पास पहले से ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव रहे 2000 बैच के आईएएस अधिकारी जीतेंद्र श्रीवास्तव को अब सरकार ने सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया है।

इसके अलावा 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को सचिव पर्यटन विभाग के साथ-साथ प्रबंध निदेशक कंप्लीट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के पद पर प्रोन्नति देते हुए पोस्टिंग दी गई है।

जबकि 2007 बैच के आईएएस अधिकारी जय सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। जय सिंह पहले भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। सरकार ने उन्हें प्रोन्नति देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बना दिया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"