लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार ने जदयू नेता अश्वमेध देवी को बनाया राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2023 16:14 IST

नीतीश सरकार ने राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है। सरकार ने उजियारपुर से जदयू की पूर्व सांसद और समस्तीपुर की पार्टी जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार ने ढाई साल से भी लंबे समय के बाद किया राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन सरकार ने उजियारपुर से जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को सौंपी राज्य महिला आयोग की कमानराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अध्वमेध देवी के अलावा सात महिलाओं को भी सदस्य बनाया गया है

पटना:बिहार में नीतीश सरकार ने राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया है। सरकार ने उजियारपुर से जदयू की पूर्व सांसद और समस्तीपुर की पार्टी जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की उप सचिव की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि बिहार राज्य महिला आयोग में नवनियुक्त अध्यक्ष अध्वमेध देवी के अलावा सात अन्य महिलाओं को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है।

दरअसल, महिला आयोग को भंग हुए ढाई साल से ज्यादा का समय बीत चुका था। ऐसे में पिछले लंबे अर्से से इसके पुनर्गठन की मांग चल रही थी। अब राज्य सरकार ने महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी को कमान दी है। उनके साथ प्रभावती मांझी, डॉ सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातुन, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को सदस्य बनाया गया है।

समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन की अधिकतम अवधि 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक होगी। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार द्वारा महिला आयोग के पुर्नगठन की इस पहल को बेहद खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं कई धरों की ओर से महिला आयोग के अध्यक्ष और इसके पुनर्गठन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

मालूम हो कि एक दिन पहले ही नीतीश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का भी पुनर्गठन किया था। वहीं अब महिला आयोग का भी पुनर्गठन किया गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद अश्वमेध देवी ने कहा कि बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मेरे अभिवावक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद देती हूं। अश्वमेध देवी वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुनी गई थीं। इसके पहले वह वर्ष 2000 में पहली बिहार विधानसभा के लिए चुनी गई और 2009 तक विधायक रही हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?