लाइव न्यूज़ :

बिहार में नाइट कर्फ्यू का असर नहीं, नाच-गान का आयोजन, शासन-प्रशासन जानकर भी अनजान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2021 16:14 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में प्रशासन की नाक के नीचे रात भर लोग अश्लील गानों पर झूमते हुए दिखे.

Open in App
ठळक मुद्देशादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में बडे़ पैमाने पर नाच-गान का आयोजन किया जा रहा है.शासन-प्रशासन जानकर भी अनजान बना रह रहा है.कई लोगों के द्वारा अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते को देखते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में भले ही नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और शासन-प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति में लगा हुआ है.

राज्य में नाइट कर्फ्यू के साथ ही कई तरह के गाइडलाइंस भी जारी किये गए हैं. लेकिन, लोग एक के बाद एक इन सभी गाइडलाइं, को पैरों के तले दबाते हुए अपनी मनमर्जी करने में व्यस्त दिखते हैं. राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाये जाने के बावजूद जगह-जगह से नाच-गान के कार्यक्रमों के आयोजन की खबरे लगातार आ रही हैं.

अभी पिछले ही दिनों मोतिहारी जिले के नरकटियागंज में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हुआ था. यह मामला अभी बहुत पुराना भी नही हुआ था कि वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक व बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के डांस का मामला सामने आकर सनसनी फैला दिया, इसपर अभी प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई शुरू ही की है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में प्रशासन की नाक के नीचे रात भर लोग अश्लील गानों पर झूमते हुए दिखे.

यह मामला जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोहजना गांव का है, जहां चैती नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं से अश्लील ठुमके लगवाए गए. चैती नवरात्र के नाम पर रात भर बार बालाएं ठुमके लगाती रहीं और सैकड़ों लोग अश्लील धुनों पर झूमते रहे. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों के द्वारा अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति भी पुलिस द्वारा नहीं दी गई थी. इस विडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोगों कोरोना का भय नहीं है. किसी भी व्यक्ति ने ना ही मास्क का इस्तेमाल किया है और ना ही दो गज की दूरी का पालन किया. यहां बता दें कि सरकार के तरफ से इन सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है लेकिन लोग लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं.

जानकारों की अगर मानें तो इस शादी-विवाह के मौसम में ग्रामीण इलाकों में बार बालाओं के नाच-गान का आयोजन बडे पैमाने पर किया जा रहा है. बारात ले जाना और उसमें नाच पार्टी का नही होना अपमानजनक बात माना जाता है, ऐसे में शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में बडे़ पैमाने पर नाच-गान का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन शासन-प्रशासन जानकर भी अनजान बना रह रहा है. इसतरह कोरोनाकाल में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियानीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील