लाइव न्यूज़ :

Bihar News Today: जो बहू का नहीं हुआ, वह बिहार का कैसे होगा?, प्रशांत किशोर पार्टी ने पोस्टर के जरिए लालू परिवार पर बोला बड़ा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2024 15:50 IST

Bihar News Today: प्रशांत किशोर ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में सीधी लड़ाई राजद से नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू परिवार के पारिवारिक मामलों को सड़क पर ला दिया है।जन सुराज ने लालू परिवार की धज्जियां उड़ा दी है।सड़कों पर पोस्टर लगाकर लालू परिवार पर सीधा हमला बोला गया है। 

Bihar News Today: प्रशांत किशोर आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर जन सुराज के राजनीतिक दल होने का विधिवत ऐलान कर देंगे। लेकिन इससे पहले ही जन सुराज के द्वारा लालू परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। हालांकि, रविवार को प्रशांत किशोर ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में उनकी सीधी लड़ाई राजद से नहीं होगी। बावजूद इसके जन सुराज की तरफ से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर लालू परिवार पर सीधा हमला बोला गया है। इस पोस्टर के जरिए जन सुराज ने लालू परिवार की धज्जियां उड़ा दी है। लालू परिवार के पारिवारिक मामलों को सड़क पर ला दिया है।

जन सुराज ने लालू परिवार या लालू यादव की बड़ी बहू का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला है। पटना के सड़कों पर ये पोस्टर जन सुराज की अपर्णा यादव के द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि "जो अपनी बहू का ना हुआ वो बिहार का क्या होगा बिहार तो अब जनसुराज का होगा।" इनकम टैक्स गोलंबर पर जन सुराज की नेता अपर्णा यादव की तरफ से बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

इस पोस्टर के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आना संभव है। जन सुराज ने लालू के बहू के नाम से बड़ा दांव चला है। बता दें कि पीके लालू यादव के एमवाय समीकरण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीके अपनी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए लालू परिवार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

बीते दिन ये मामला भी सामने आया था कि पीके राजद कार्यकर्ताओं को तोड़ रहे हैं। वहीं अब पीके ने बड़ा दांव खेल दिया है। लालू की बहु के नामों का यूज करके जन सुराज ने सियासत शुरू की है। प्रशांत किशोर जन सुराज की नेता अपर्णा यादव के जरिए यादव से यादव से टक्कर दिला रहे हैं। जन सुराज में अपर्णा यादव को आगे करके लगातार लालू परिवार पर हमला बोलवा रहे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील