लाइव न्यूज़ :

Bihar News: सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री पुरस्कार, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने घर जाकर भेंट किया, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2024 16:54 IST

Bihar News: बिहार के बहुचर्चित बॉबी हत्याकांड से लेकर पशुपालन घोटाले तक को उजागर करने में सुरेंद्र किशोर की रिपोर्ट को राष्ट्रीय ख्याति मिली।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जाकर पुरस्कार नहीं ले पाए थे। सुरेंद्र किशोर पिछले पांच दशक से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन करते रहे हैं।कर्पूरी ठाकुर ने सुरेंद्र किशोर का अपने पीए के रूप में चयन किया था।

Bihar News: राष्ट्रपति की ओर से पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को पद्मश्री पुरस्कार भेंट किया। सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शीर्षत कपिल अशोक ने लब्धप्रतिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस वर्ष घोषित पद्म पुरस्कारों में सुरेंद्र किशोर का नाम शामिल था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली जाकर पुरस्कार नहीं ले पाए थे। अब उनके सम्मान में पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े सुरेंद्र किशोर पिछले पांच दशक से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन करते रहे हैं।

बिहार के बहुचर्चित बॉबी हत्याकांड से लेकर पशुपालन घोटाले तक को उजागर करने में सुरेंद्र किशोर की रिपोर्ट को राष्ट्रीय ख्याति मिली। कर्पूरी ठाकुर ने सुरेंद्र किशोर का अपने पीए के रूप में चयन किया था। उन्हें बुलावा भेजा, लेकिन सुरेंद्र किशोर कतराते रहे। बाद में खुद कर्पूरी जी उनके पास पहुंच गए थे और आग्रहपूर्वक उन्हें अपना पीए बनाने का प्रस्ताव दिया था।

अपनी लेखनी और सादगी पूर्ण जीवन के लिए सुरेंद्र किशोर एक प्रेरक  व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। वहीं सुरेंद्र किशोर एक दौर में जॉर्ज फर्नांडीस से भी जुड़े रहे। चर्चित डायनामाइट कांड में जॉर्ज फर्नांडीस आरोपी हुए तो सुरेंद्र किशोर की भी तलाश शुरू हुई। वे आपातकाल के दौरान जेल भी गए।

हालांकि जेपी सेनानियों को बिहार सरकार की ओर से पेंशन देने की घोषणा हुई तो उन्होंने इसे लेकर से इंकार कर दिया। अपने उच्च आदर्श और नैतिकता के लिए पत्रकारिता जगत में सुरेन्द्र किशोर एक सम्मानित नाम रहे हैं। उनके भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। अब जिलाधिकारी ने खुद उनके आवास पर जाकर उन्हें देश का प्रसिद्ध नागरिक सम्मान भेंट दिया।

टॅग्स :बिहारपद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?