लाइव न्यूज़ :

Bihar News: लालू के बेटे तेज प्रताप के ऐलान से राजद विधायक आए टेंशन में, मुकेश रोशन बीच सड़क पर लगे फूट-फूटकर रोने

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2024 15:51 IST

तेज प्रताप यादव को हसनपुर से टिकट दिया गया था। हालांकि वे जीत गए। लेकिन अब फिर से वे महुआ से चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं। अब मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ गई है। यह तय है कि तेज प्रताप को महुआ से टिकट मिलता है तो मुकेश रोशन को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के द्वारा रविवार को यह ऐलान किए जाने के बाद कि हसनपुर सीट के बदले वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके इस ऐलान के बाद महुआ से राजद विधायक मुकेश रोशन की परेशानी बढ़ती दिख रही है। खौफ के कारण सोमवार को मुकेश रोशन बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें अब अपनी सीट गंवाने का डर सताने लगा है। वहीं पार्टी के कई अन्य नेता भी तेज प्रताप के ऐलान से हैरान हैं।

दरअसल, तेज प्रताप यादव एक दिन पहले यानी रविवार को हाजीपुर के जोहरी बाजार में एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उनसे महुआ सीट से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैंने महुआ में सड़क बनवाई है, अस्पताल बनवाया है और क्षेत्र का विकास करवाया है। अगर मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा तो कौन लड़ेगा? तेज प्रताप का यह ऐलान राजद के मुकेश रोशन के लिए बड़े झटके की भांति है। 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2015 में महुआ से तो लड़े थे, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी गई थी। तेज प्रताप यादव को हसनपुर से टिकट दिया गया था। हालांकि वे जीत गए। लेकिन अब फिर से वे महुआ से चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं। अब मुकेश रोशन की टेंशन बढ़ गई है। यह तय है कि तेज प्रताप को महुआ से टिकट मिलता है तो मुकेश रोशन को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है। 

ऐसे में पिछले पांच साल में मुकेश रोशन ने क्षेत्र में जो काम किया उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पायेगा। साथ ही पार्टी अब उनके लिए कौन सी सीट देती है यह भी मुकेश रोशन के लिए बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में जब मुकेश रोशन मीडिया के सामने आए तो महुआ से तेज प्रताप की दावेदारी की बात सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे। 

मुकेश रोशन ने कहा कि तेजप्रताप यादव पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, वह जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे लड़ेंगे, उनको कौन रोक सकता है? टिकट कटने के सवाल पर राजद विधायक ने भारी मन से कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा उन्हें मंजूर है। तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद के बेटे हैं उनसे मैं अपनी तुलना कैसे कर सकता हूं, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं? 

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव नहीं लड़ेंगे तो गांव जाकर खेत थोड़े ही न जोतेंगे, हम भी डॉक्टर हैं जाकर क्लिनिक चलाएंगे। जनता की सेवा करने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और महुआ की जनता के सहयोग से सदन में जाने का मौका मिला। 24 घंटे जनता और पार्टी की मजबूती के लिए काम करता हूं। अब पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील