लाइव न्यूज़ :

Bihar News: लालू यादव ने चारा और रेलवे में घोटाला किया?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- भारत रत्न तो मिलने से रहा, संयुक्त राष्ट्र से विश्व का रत्न मिलना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2024 16:19 IST

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकई लोग भी हैं, जो भारत रत्न लेने के लायक हैं।गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है। लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें।

पटनाः राजद के द्वारा पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिये जाने की मांग किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू ने चारा घोटाला और रेलवे में घोटाला किया। लालू ने ऐसा काम किया है कि भारत रत्न तो मिलने से रहा, लेकिन अब सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ से ही उनको विश्व का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू यादव मूर्ख हैं। दरअसल, गिरिराज सिंह की तरफ से खुले शब्दों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई थी।

इसके बाद सियासी हलचल देखी गई। इसके बाद विपक्ष के कई लोगों की तरफ से कहा गया कि कई अन्य लोग भी हैं, जो भारत रत्न लेने के लायक हैं। इसके बाद गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें।

लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे. आज के बच्चे जो तीस साल के हो गए हैं। उन्होंने लालू यादव के उस जंगलराज को नहीं देखा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवगिरिराज सिंहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण