लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री आवास से अपहरण की डील?, राजद प्रमुख लालू यादव के साले सुभाष ने कहा-फिरौती में कितने पैसे लेने, मोहम्मद शहाबुद्दीन को फोन किया था...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2025 17:17 IST

Bihar News: सुभाष यादव ने कहा कि राजद शासनकाल में लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री रहते अपहरण और फिरौती की डील मुख्यमंत्री आवास से होती थी। लालू पूरी तरह से इस डील में शामिल रहते थे। फिरौती में कितने पैसे लेने हैं, ये भी वही तय करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री आवास में इसे लेकर बैठकें भी होती थीं। आरोप जाकिर हुसैन पर लगा था। वो अभी भी जिंदा है। मुख्यमंत्री आवास में डील हुआ और सकुशल लौटाया गया।

पटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के छोटे भाई पूर्व सांसद सुभाष यादव ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने न केवल लालू यादव बल्कि तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पर भी सीधा निशाना साधा है। लेकिन राजद ने इसे सत्ता की साजिश करार दिया है। सुभाष यादव ने कहा कि राजद शासनकाल में लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री रहते अपहरण और फिरौती की डील मुख्यमंत्री आवास से होती थी। लालू पूरी तरह से इस डील में शामिल रहते थे। फिरौती में कितने पैसे लेने हैं, ये भी वही तय करते थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में इसे लेकर बैठकें भी होती थीं। इसमें उनके करीबी नेता शामिल होते थे। सुभाष यादव ने एक अपहरण केस का जिक्र करते हुए बताया कि नेपाल से लोग आ रहे थे, तो बॉर्डर इलाके में एक अपहरण हुआ था। इसका आरोप जाकिर हुसैन पर लगा था। वो अभी भी जिंदा है।

इस मामले में मोहम्मद शहाबुद्दीन और लालू यादव ने फोन किया था और जाकिर हुसैन से उसे (अपहृत) छोड़ने को कहा था। लेकिन उसने ये अपहरण नहीं की थी। कोई दूसरा आदमी था। फिर शहाबुद्दीन और लालू यादव ने इसको लेकर बात किया। मुख्यमंत्री आवास में डील हुआ और फिर उसे व्यक्ति को सकुशल लौटाया गया।

सुभाष यादव ने कहा कि जब-जब लालू यादव बराबर अपने बेटे के बारे में बयान देते हैं और उसका हाल और बुरा हो जाता है। सुभाष यादव ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी की इतनी पिटाई हुई थी कि तेजस्वी तो पेट में ही मर जाता। लेकिन आज ये लोग अपने मामा को पागल बता रहे हैं। मामा कितना सहा है, ये उनको नहीं मालूम।

तेजप्रताप ने अच्छे घर की लड़की को छोड़ दिया है, पागल है वो। सुभाष यादव ने दावा किया कि राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री हमने बनाया था क्योंकि उस वक्त कोई विधायक उन्हें मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं था। सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के कारण सरकार बदनाम हुई। घोटाले किसने किए, यह किसी से छिपा नहीं है।

पार्टी फंड के लिए पैसा इकट्ठा इलियास हुसैन करते थे, लेकिन जेल में सड़ना उन्हें पड़ा और मजा ये लोग मारते रहे।सुभाष यादव ने तेजस्वी और तेज प्रताप की राजनीतिक क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका कोई भविष्य नहीं है। दोनों को चुनाव में जिताने वाले चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा थे।

सुभाष यादव ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो तेजस्वी और तेज प्रताप अपनी मां को दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएं।" इधर, सुभाष यादव के बयान के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। सुभाष यादव के बयान पर राजद की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जिनका लालू परिवार से सालों पहले कोई संबंध नहीं रह गया था।

वे अचानक क्यों बयान दे रहे हैं? यह सत्ता प्रतिष्ठानों की साजिश है। लेकिन जनता सब समझती है और इसका जवाब देगी। उल्लेखनीय है कि चुनावी साल में सुभाष यादव का ये बयान राजद और तेजस्वी यादव की मुसीबत बढ़ा सकता है। सुभाष यादव ने ही लालू यादव के शासनकाल को जंगलराज साबित कर दिया है।

एनडीए इसे बड़ा मुद्दा बना सकता है। एनडीए पहले से ही तेजस्वी यादव को जंगलराज पर घेरते रहता है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि 2005 से 2024 तक यानी 20 बरस के बाद अब पिता के बाद उनका बेटा भी जंगल राज की भाषा बोल रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील