लाइव न्यूज़ :

Bihar News: पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है, किसी खड़गे-फड़गे को नहीं, जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दिया बयान, भाजपा को समाप्त करने के लिए नीतीश जरूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2023 16:59 IST

Bihar News: ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के नेता तरह-तरह के बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।जदयू विधायक गोपाल मंडल भड़क गए।गोपाल मंडल ने कहा कि अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं।

Bihar News: दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई इंडी गठबंधन की चौथी बैठक में पीएम उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया। जिसके बाद जदयू नेता खासा नाराज दिख रहे हैं। दरअसल, जदयू के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में अहम पद दिया जाएगा।

लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे करके उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं बैठक के बाद जदयू के नेता तरह-तरह के बयान देकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इसी कडी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सुनते ही जदयू विधायक गोपाल मंडल भड़क गए और कहा कि हम नहीं जानते की यह खड़गे-फड़गे कौन हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है, किसी खड़गे-फड़गे को नहीं। मीडियाकर्मियों के एक सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि अभी आप उनका नाम बोले हैं तो हम सुने हैं। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आप बोले तो मैं जान गया। उनको कुछ मुख्य लोग जानते होंगे। लेकिन आम पब्लिक सिर्फ नीतीश कुमार को जानती है।

साथ ही गोपाल मंडल ने दावा किया कि नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि सब कोई नीतीश कुमार को जानता है"। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि भाजपा को समाप्त करने के लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। जब तक भाजपा के विरोध में नीतीश कुमार को नहीं चुना जाएगा तब तक तक नहीं हराया जा सकता है क्योंकि नीतीश कुमार को हिंदुस्तान जानता है।

टॅग्स :Gopal Mandalबिहारपटनामल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?