लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और राजभवन के बीच जारी टकराव में मंत्री ने दिया दखल, 28 फरवरी को बुलाई गई कुलपतियों की बैठक स्थगित

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2024 15:28 IST

Bihar News: राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को बैठक में शामिल होने से रोक दिया था। इस तरह से राजभवन और केके पाठक आमने-सामने आ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबवाल के बीच शिक्षा मंत्री को दखल देना पड़ा। कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक 28 फरवरी को बुलाई थी।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में होने की बात कही गई थी।

Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ता है। केके पाठक के द्वारा 28 फरवरी को बुलाई गई कुलपतियों की बैठक को सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। बिहार विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को कुलपतियों की जो बैठक बुलाई गई थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के द्वारा कुलपतियों की बैठक बुलाए जाने का पत्र जारी होने के बाद बवाल मच गया था। राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को बैठक में शामिल होने से रोक दिया था। इस तरह से राजभवन और केके पाठक आमने-सामने आ गए थे।

मचे बवाल के बीच शिक्षा मंत्री को इसमें दखल देना पड़ा। बता दें कि राजभवन के रोक लगाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक 28 फरवरी को बुलाई थी। बैठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में होने की बात कही गई थी।

राजभवन का कहना था कि राज्यपाल सह कुलाधिपति की अनुमति के बिना कुलपति और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते। कुलपतियों को शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण में आने पर रोक लगाने के लिए राजभवन ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा था। शिक्षा विभाग ने बैठक में कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की उपस्थिति अनिवार्य बताया था।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"