लाइव न्यूज़ :

बिहार में मतदान के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो बूथों में फिर से होगा मतदान

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 17:49 IST

बिहार में चल रहे मतदान के दौरान पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा में चुनाव के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस पर जमकर हमला हुआ है।इस घटना में कई EVM को तोड़फोड़ भी किया गया है। इसके बाद डीएम ने बूथ संख्या 151 व 152 पर फिर से मतदान का एलान किया है।

भारत:बिहार के दरभंगा में चल रहे 11वें चरण के मतदान के दौरान बोगस वोट डलने को लेकर जमकर बवाल हुआ जिसमें पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट पर भी हमला हुआ है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला आला अधिकारियों के नजर में आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपियों द्वारा मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यही नहीं EVM सहित चुनाव के अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ भी किया गया है। बता दें कि यह घटना कुशेश्वरस्थान प्रखंड की चिगरी सिमराहा पंचायत के चिगरी गांव स्थित बूथ संख्या 151 व 152 की है जिसमें 4 लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। मामले से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और फरार अरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है। 

मामले का मुख्य आरोपी पत्नी के साथ फरार

बता दें कि इस घटना का मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव और अपनी पत्नी के साथ फरार हैं। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। इस पर SSP बाबू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना के आरोप में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पर उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'इस पूरे मामले में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है।' बता दें कि घटना शुरु होने का मुख्य कारण अभी साफ नहीं हुआ है। 

गिरफ्तार लोगों के रिश्तेदारों ने किया पुलिस का घेराव

वहीं इस मामले में गिरफ्तार लोगों के रिश्तेदारों ने पकड़े गए 6 लोगों को छोड़ने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस का घेराव भी किया है। प्रशासन ने घटना को देखते हुए बूथ संख्या 151 व 152 पर हुए मतदान को रद्द कर दिया और फिर से मतदान का आदेश दिया। वहीं डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का पुनर्मतदान 14 दिसंबर की सुबह 7 बजे से होगा। इसके साथ डीएम ने यह भी कहा कि मतपेटी सुरक्षित रहने के कारण पंच व सरपंच का चुनाव नहीं होगा।

टॅग्स :भारतबिहारदरभंगाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो